Sunday, April 2, 2023

अखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री इरशाद खान ने दिया इस्तीफा, बोले- मुसलमानों की अनदेखी हुई


लखनऊ । प्रदेश की पूववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री इरशाद खान ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

इरशाद खान ने कहा कि मुसलमान हमेशा से समाजवादी पार्टी के साथ रहा है लेकिन उसे सत्ता और संगठन में भागीदारी नहीं मिल पाई। समाजवादी पार्टी चुनाव हारने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे में मुसलमानों के हितों की रक्षा के लिए नए सिरे से लामबंदी की जाएगी। उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

Ads code goes here

उल्लेखनीय है कि इरशाद खान सपा मुखिया अखिलेश यादव के नजदीकी लोगों में से हैं। पिछले दिनों इरशाद के घर आयोजित शादी समारोह में भी अखिलेश यादव ने हिस्सा लिया था। उधर, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमरेश यादव ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अमरेश यादव ने पद के साथ प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें