Friday, March 24, 2023

अख‍िलेश यादव का ऐलान- मरने वाले क‍िसानों के परिजनों को मिलेगा 25 लाख मुआवाजा


-एफआईआर भी होंगी वापस
लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किसानों के लिए वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने ऐलान किया कि किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों की जान गई है, उनके परिवार को सपा सरकार बनने पर 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों पर लादे गए सारे एफआईआर वापस लिए जाएंगे।

अखिलेश यादव ने यहां लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी के मैनिफेस्टो में किसानों की एक-एक बात को शामिल किया है। उन्होंने कहा, ‘सभी फसल के लिए एमएसपी तय किया जाएगा और गन्ना किसानों का 15 दिन के भीतर भुगतान मिलेगा। भले उसके लिए अलग से रिवॉल्विंग बजट बनाना पड़ेगा।’ इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिए मुफ्त बीमा योजना और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का भी वादा किया।

Ads code goes here


अखिलेश यादव के साथ इस प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेता तिजेंद्र सिंह विर्क भी मौजूद थे। विर्क लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा में थार से कुचले जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विर्क के साथ उनके दो साथी भी मंच पर मौजूद थे। उनका जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा- ‘आज हमारे साथ तिजेंद्रा सिंह विर्क हैं। भगवान की कृपा थी कि इनकी जान बच गई। मुझे जैसे ही पता चला था, तब मैंने घटना की जानकारी ली। अपने कार्यकर्ताओं से और अस्पताल में तिंजेंद्र सिंह विर्क और डॉक्टर से भी बात की थी।’

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें