Breaking News

अचानक कोलकाता पहुंची प्रियंका गांधी

कोलकाता,। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को सरस्वती पूजा के दिन अचानक कोलकाता पहुंची। प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी दोपहर तकरीबन तीन बजे कोलकाता पहुंचीं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी नजर नहीं आईं थीं।

सूत्रों के अनुसार बुधवार को जब सोनिया गांधी ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया तो प्रियंका गांधी जयपुर में मौजूद थीं। वहां से वह सीधे कोलकाता के लिए रवाना हुईं। वर्तमान स्थिति में प्रियंका गांधी का कोलकाता दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका के कोलकाता आने के पीछे तीन वजहें हो सकती हैं। एक तो बंगाल में एक शादी समारोह है जहां वह शामिल हो सकती हैं। दूसरा, प्रियंका गांधी के कुछ रिश्तेदार हावड़ा-आसनसोल और कोलकाता में हैं। वे उनमें से किसी से भी मिलने जा सकती हैं। तीसरा, प्रियंका गांधी का यह दौरा राजनीतिक भी हो सकता है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस के सूत्र इस कारणों की पुष्टि नहीं कर सके हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.