Friday, March 24, 2023

बैक्टीरिया के नए स्ट्रेन से साफ किए जाएंगे दूषित जलस्रोत


बैक्टीरिया -आईआईटी बीएचयू के शोधकर्ताओं ने खोजा तरीका

वाराणसी । बैक्टीरिया नाम सुनते ही आमतौर पर लोग डर जाते है। लोगों के मन में यह विचार आता है कि इससे उन्हें कोई गंभीर बीमारी तो नहीं हो जाएगी। लेकिन अब बैक्टीरिया से दूषित जल को साफ किए जाने का तरीका खोज लिया गया है। आईआईटी बीएचयू के वैज्ञानिकों ने इसका तरीका खोजा है।


डेढ़ साल के शोध के बाद संस्थान के वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया का नया स्ट्रेन खोज निकाला है, जो दूषित जल से जहरीले हेक्सावलेंट क्रोमियम को खत्म कर सकता है। आईआईटी बीएचयू के स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के वैज्ञानिकों ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के इंड्रस्ट्रीयल ड्रेन से बैक्टीरिया के नए स्ट्रेन को आइसोलेट किया है। उसके बाद लैब में शोध के बाद पाया पाया कि इस नए बैक्टीरियल स्ट्रेन से दूषित जल से हेक्सावलेंट क्रोमियम को हटाने की विशेष क्षमता है।

Ads code goes here

उल्लेखनीय है कि जल में हेक्सावलेंट क्रोमियम की मौजूदगी से लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना होती है। आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों का यह शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल जर्नल ऑफ एनवायर्नमेंट केमिकल इंजीनियरिंग में प्रकाशित हुआ है।
शोधकर्ता डॉ विशाल मिश्रा ने बताया कि बैक्टीरिया के नए स्ट्रेन से दूषित जल को साफ किया जा सकता है। शोध के बाद हमलोगों ने पाया कि बैक्टीरिया के इस नए स्ट्रेन से किसी तरह की बीमारी नहीं होती है। भविष्य में इस विधि से नदियों का जल भी साफ किया जा सकेगा। इसकी मदद से गंगा, युमना और अन्य नदियों से हेक्सावलेंट क्रोमियम को हटाया जा सकेगा।


भारत जैसे विकासशील देशों में दूषित जल से होने वाले रोग बड़ी समस्या हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक हर साल 34 लाख लोग दूषित जल से संबंधित बीमारियों के कारण मौत का शिकार हो जाते हैं। जलस्रोतों में हेक्सावलेंट क्रोमियम जैसी भारी धातु होने से कैंसर ने एक गंभीर समस्या का रूप ले लिया है। ऐसे में इस बैक्टीरिया के इस नए स्ट्रेन की खोज दुनिया को इस संकट से निकालने में मददगार साबित हो सकती है। जलस्रोतों में मौजूद भारी धातुओं के कारण कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कैंसर के अलावा जहरीली भारी धातुओं वाले पानी का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से त्वचा रोग, पित्ताशय, गुर्दे और बांझपन की समस्या भी पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: भाजपा यूपी मिशन-2022- निषाद पार्टी के साथ की चुनावी गठबंधन

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें