Sunday, March 26, 2023

अमेठी पर सालों तक एक ही परिवार ने राज किया, लेकिन कोई विकास नहीं किया


अमेठी । केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि देश का एक परिवार वर्षों तक अमेठी और अमेठीवासियों का उत्पीड़न करता रहा लेकिन वहां का विकास नहीं किया। मंत्री ने कहा कि दुख होता है, कि आजादी के इतने सालों के बाद भी अमेठी में इलाज के लिए एक ढंग का अस्पताल नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का कार्यालय तक नहीं बन पाया है और न ही कोई अन्य विकास हुआ है। सिंह ने कहा, योगी जी के नेतृत्व मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार पुन: 2022 में बनेगी। गुंडों का सफाया होगा। योगी जी हैं,तब गुंडे मवाली कहां रूक सकते हैं।

Ads code goes here


उप्र से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कोई भी लडे़, फर्क नहीं पड़ने वाला है। इससे पूर्व सैनिक स्कूल परिसर कौहार में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि अमेठी की जिम्मेदारी 55-60 सालों से जिन लोगों के पास थी, उन्होंने अमेठी का विकास नही किया, लेकिन (स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री) स्मृति (ईरानी) के नेतृत्व में अमेठी का तेजी से विकास होगा, यहां के हर ग्रामीण इलाके को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा।


सिंह ने कहा कि अमेठी में यह पहली कुश्ती नहीं है,इसके पहले 2014 और 2019 में राजनीतिक कुश्ती हो चुकी जिसमें स्मृति ईरानी विजयी हुई थी। यह उसी का नतीजा है कि आज अमेठी में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का आयोजन किया गया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें