Monday, March 27, 2023

अमेरिका को तबाह करने पर तुले बाइडेन, नरक में तब्दील हो रहा हमारा देश: डोनाल्ड ट्रंप


वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर देश को तबाह करने का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का प्रशासन अमेरिका को तबाही की ओर ले जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ओहियो में आयोजित रैली में कहा सच यह है कि चुनाव में धांधली और चोरी हुई। उन्होंने कहा कि हमारे देश को तबाह किया जा रहा है। हमारा देश तबाह हो रहा है, हमारा देश नरक में जा रहा है। हमने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से जुड़ी कुछ अजीबोगरीब घटनाओं को याद करते हुए उनका मजाक उड़ाया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, हमारे पास अभी एक राष्ट्रपति है, जिसे बिल्कुल पता नहीं है कि आखिर क्या हो रहा है। वह हवा से हाथ मिला रहा है, वह हतप्रभ होकर घूम रहा है और ईस्टर खरगोश से आदेश ले रहा है।

Ads code goes here


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बाइडेन यह सब कर रहे हैं, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियारों और दुनिया को नष्ट करने के बारे में बात करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा वर्तमान प्रशासन अमेरिका में पेट्रोल की उच्च कीमतों और रिकॉर्ड मुद्रास्फीति के लिए जिम्मेदार है। कुछ दिनों पहले ट्रंप ने कहा था कि वह फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना में रैली में अपने समर्थकों से कहा सच्चाई यह है कि मैं दो बार दौड़ा, मैं दो बार जीता, मैंने पहली बार की तुलना में दूसरी बार बहुत बेहतर किया। और अब हमें इसे फिर से करना पड़ सकता है। क्या यहां कोई है जो मुझे फिर से दौड़ते देखना चाहेगा?

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें