Saturday, September 23, 2023

अश्रुपूर्ण विदायी के साथ ब्रह्मलीन महंत नरेन्द्र गिरि को दी गई भू समाधि


प्रयागराज । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत दिवंगत नरेन्द्र गिरि को बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद भू समाधि दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव बाघम्बरी गद्दी पर लाया गया। इस दौरान फूलों से सजे वाहन पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया। इसके बाद उनकी अन्तिम यात्रा शहर के मार्गों से होते हुए संगम पहुंची। वहां स्नान आदि कराने के बाद लेटे हुए हनुमान मंदिर के बाद फिर वापस मठ ले जाया गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंहत को समाधि दे दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। समाधि स्थल पर सभी साधु-संत और महात्मा अखाड़ों की परंपरा के अनुरूप महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर पर जल, पुष्प, गुलाल का छिडकाव किया गया। महंत नरेन्द्र गिरी को शवासन में भू समाधि दी गयी।


बीते सोमवार को महंत नरेन्द्र गिरी की संदिग्ध मौत के बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को मठ ले जाया गया। जहां फूलों से सजे रथ पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के शव को लेकर निकाली गई यात्रा में महंत के अंतिम दर्शन के लिए संगम जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग जगह-जगह फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े सभी 13 अखाड़ों के महंत और महामंडलेश्वर मठ में मौजूद थे। पूर्व सांसद राम विलास वेदांती के अलावा हरि गिरि, रविंद्रपुरी महाराज और मौनी स्वामी सहित सैकड़ों साधु महात्मा यहां मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अंतिम यात्रा में शामिल थे।

Ads code goes here


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान कहा कि जितना मैं उन्हें जनता हूं, उसके आधार पर कह सकता हूं कि महंत जी मजबूत इच्छाशक्ति के व्यक्ति थे। वह आत्महत्या नहीं कर सकते। 24 घंटे पहले उन्होंने मुझे प्रसाद दिया। पोहा भी खाने को दिया था तो समय की कमी के कारण मैंने कहा मुझे इजाजत दें इसे साथ लेकर जाने की। उनकी अनुमति पर में पोहा अपने साथ ले गया था। उन्होंने मुझे रुद्राक्ष की माला भी प्रसाद स्वरूप दी थी। गौरतलब हो कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का प्रयागराज के अल्लापुर स्थित श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में फंदे से लटका शव मिला था। महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर मंगलवार को आम जन के दर्शन के लिए मठ में रखा गया था। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " सच ही दिखाएंगे सच ही लिखेंगे...सरकारी दबाव से हमे मुक्त रखने मे मुझे आर्थिक मदद करे.. Account Name: khari duniya , A/C: 10340200007052 , BARB0MAUNAT
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें