Monday, March 27, 2023

असंतुष्टों को लेकर भाजपा और कांग्रेस सतर्क आम आदमी पार्टी की दस्तक से बढ़ी चुनावी सरगर्मी


नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला तो सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्षी कांग्रेस में ही है, लेकिन पंजाब में चुनावी जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी भी यहां पर दस्तक दे रही है। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस दोनों सतर्क हैं क्योंकि उनके असंतुष्ट आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा लगातार राज्य का दौरा कर चुनावी तैयारियों पर सीधी नजर रखे हुए हैं।

का गृह राज्य होने से इसका महत्व काफी ज्यादा है। प्राकृतिक रूप से ठंडे हिमाचल में चुनावी गर्मी बढ़ने लगी है। बीते साल हिमाचल की एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। इन सीटों पर भाजपा को हराने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर पड़ोसी पंजाब में बड़ी जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी अब हिमाचल में भी अपनी जड़े जमाने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में भाजपा को दोहरे मोर्चे पर जूझना पड़ रहा है। भाजपा ने हाल मे आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कर उसे बड़ा झटका दिया, लेकिन कांग्रेस की चुनौती उसके लिए दिक्कत दे सकती है।

Ads code goes here

सूत्रों के अनुसार भाजपा ने भावी चुनौती को देखते हुए अपनी चुनावी तैयारियों को चाक चौबंद करना शुरू कर दिया है। हर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा की जा रही है और हर भाजपा विधायक के रिपोर्ट कार्ड पर पैनी नजर रखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि टिकट काटने से लेकर टिकट तय करने में हर क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा। पार्टी के एक प्रमुख नेता का कहना है कि इस बार असंतु्ष्टों के लिए आम आदमी पार्टी का एक नया प्लेटफार्म उपलब्ध होने से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें