Monday, June 5, 2023

असफलताओं का उत्सव मनाती जनविरोधी है भाजपा की योगी सरकार : प्रियंका गांधी


-‘बदलाव के 4.5 वर्ष’ का विज्ञापन हवा-हवाई व जमीनी हकीकत से बहुत दूर : मायावती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की भाजपा नीत योगी आदित्यनाथ की राज्य सरकार ने रविवार 19 सितंबर को साढ़े चार साल पूरे कर लिए हैं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए तीखे प्रहार किए।

बसपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यूपी भाजपा सरकार द्वारा ‘बदलाव के 4.5 वर्ष’ का विज्ञापन व दावे अधिकांश हवा-हवाई व जमीनी हकीकत से बहुत दूर। इनकी कथनी व करनी में अन्तर होने के कारण ख़ासकर यहां की बढ़ती ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि से जनता की बदहाली जग-ज़ाहिर। उधर, कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, उप्र सरकार को चाहिए था कि 4.5 सालों पर जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन नहीं।

Ads code goes here

फिर झूठ, और सिर्फ झूठ। उन्होंने आगे लिखा, लाखों खाली पदों पर नौकरियां देने और लटकी भर्तियां कराने पर, न किसान को गन्ना, गेहूं, धान, आलू के दाम देने में, बिजली के दाम कम करने में, महंगाई रोकने में उप्र सरकार फेल रही। असफलताओं का उत्सव मनाती जनविरोधी भाजपा सरकार।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि यह पूरा कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है। पहले जब सीएम बनते थे तो हवेली बनाने की प्रतिस्पर्धा चलती थी।

लेकिन उनकी सरकार जनता के लिए समर्थित रही। उन्होंने प्रदेश की 24 करोड़ की जनता को हृदय से धन्यवाद दिया। सीएम योगी ने कहा कि हम सब आभारी हैं देश के पीएम नरेंद्र मोदी का जिनके नेतृत्व में सरकार ने अपने साढ़े 4 साल का कार्यकाल पूरा किया है। यूपी आबादी के लिहाज़ से सबसे बड़ा प्रदेश है। सुरक्षा सुशासन में यूपी ने जो उपलब्धियां हासिल की है उसने यूपी के परसेप्शन को देश और दुनिया में बदला है।

इसमें सरकार और संगठन का समन्वय और शासन प्रशासन की ज़िम्मेदारी और केंद्रीय नेतृत्व में सहयोग की बड़ी भूमिका है। सभी केंद्रीय मंत्रियों और संगठनात्मक पदाधिकारियों का धन्यवाद। ये अविस्मरणीय कार्यकाल रहा।

यह भी पढ़ें:

मुस्लिम नेताओं के सहारे यूपी के चुनावी अखाड़े में उतरेंगे अखिलेश!

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें