Thursday, June 8, 2023

आईपीएल में ऋषभ ही रहेंगे कैपिटल्स के कप्तान


नई दिल्ली। यूएई में होने वाले आईपीएल के बचे हुए सत्र के लिए प्रमुख बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद भी टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास ही रहेगी। श्रेयस को 14 वें सत्र के लिए पहले कप्तान बनाया गया था पर आईपीएल के ठीक पहले वह चोटिल होने के कारण इससे बाहर हो गये थे। उसके बाद टीम की कप्तानी ऋषभ को दी गयी ओर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उसी के कारण शेष आईपीएल 2021 सत्र के लिए ऋषभ को ही दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाये रहना तय है। टीम प्रबंधन टीम का रुख इस मामले में स्पष्ट है, क्योंकि वर्तमान में टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर है। ऐसे में टीम प्रबंधन बदलाव की जगह यथास्थिति बनाए रखने पर ही जोर दे रहा है , हालांकि अभी इस बार में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
वहीं लगभग दो सत्र तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले 26 वर्षीय अय्यर कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण से बाहर हो गये थे। जिसके चलते अप्रैल में आईपीएल की शुरुआत से पहले ऋषभ को कप्तानी मिल गई थी। माना जा रहा है कि दो फ्रेंचाइजी प्रमोटर किरण कुमार ग्रंथी और पर्थ जिंदल कप्तानी के मुद्दे पर एकमत हैं। टीम प्रबंधन अय्यर के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, जिन्होंने मार्च के बाद से ही अभी तक कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें