Sunday, March 26, 2023

आपने ऐसी होली खेली कि पूरे यूपी को केसरिया रंग में रंग दिया : राजनाथ सिंह


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल में ही संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आए थे, जबकि होली 18 मार्च को मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रचार के दौरान बार-बार कहते रहे कि इस बार प्रदेश के लोग होली के पहले ही भाजपा की सरकार बनाकर जबरदस्त होली खेलेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा इस बार के चुनाव में आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि पूरा उत्तर प्रदेश केसरिया रंग में रंग गया। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार के चुनाव में आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि उत्तर प्रदेश को केसरिया रंग में रंग दिया। ऐसा लग रहा था हर पिचकारी से रंग निकल रहा है, तो केसरिया ही निकल रहा है। चाह मोदी जी की सरकार हो या योगी जी की, दोनों जनता के हित में काम करने वाली सरकार है। लखनऊ से सांसद ने कहा कि करीब 38 वर्षों के बाद ऐसा हो रहा है कि प्रदेश में कोई सरकार दोबारा लौट कर आ रही है।

Ads code goes here


यह जनता की आशीर्वाद से ही संपन्न हो पाया है। इस मौके पर राजनाथ ने प्रदेशवासियों को होली और नवरात्रि की भी शुभकामनाएं दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 5 सालों में भाजपा ने अनेकों काम किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं योगी सरकार के कामकाज के आधार पर यह कह सकता हूं कि वह एक बार फिर से जनता की कसौटी पर पूरी तरीके से खरी उतरेगी।


राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज देश का बच्चा-बच्चा पहचानता है। राजनाथ ने दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के मध्यमवर्गीय लोगों के लिए बहुत काम किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार बेहद संवेदनशील है। लोगों को गैस सिलेंडर मिले हैं। आवास मिले हैं। कई सुविधाओं का लाभ मिला है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार लखनऊ पहुंचे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही लखनऊ में पूर्व भाजपा अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पार्टी के विधायक डॉ नीरज बोरा ने राजनाथ सिंह को अंग वस्त्र और भगवान शिव की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें