Friday, March 24, 2023

आम आदमी की फरियाद न सुनने वाले अफसर नपेंगे: सीएम योगी


नई दिल्ली । आम आदमी की फरियाद को अनसुना करने वाले अधिकारियों के बुरे दिनों की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी थानों और तहसीलों पर लंबित शिकायतों का ब्योरा तलब किया है। जिलेवार तैयार हो रही इस रिपोर्ट में थाना और तहसील दिवसों में आईं शिकायतों के आधार पर एक-एक थाने और तहसील की कार्यपद्धति का आकलन होगा।

सीएम ने बुधवार को टीम 9 की बैठक में यह निर्देश दिए। रिपोर्ट में जनता-दर्शन और आईजीआरएस पोर्टल पर आई समस्याओं को भी शामिल किया जा रहा है। यह जिला और विभागवार रिपोर्ट फील्ड में तैनात अधिकारियों के प्रदर्शन की गुणवत्ता का मानक बनेगा। खुद मुख्यमंत्री इस बाबत जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के साथ समीक्षा करेंगे, जिसके बाद लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। तहसील और थाना दिवसों के आयोजन के पीछे उद्देश्य यही है कि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके।

Ads code goes here

केंद्रीयकृत व्यवस्था के रूप में आईजीआरएस पोर्टल की सुविधा भी है तो मुख्यमंत्री जनता दर्शन की आयोजित हो रहा है। इन सभी आयोजनों की सफलता फरियादी की संतुष्टि है। ऐसे में इन सभी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की जानी चाहिए।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें