Friday, March 24, 2023

आशीष से हुई छह घण्टे से अधिक पूछताछ, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के पुत्र आशीष मिश्रा ‘मोनू’ से लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में यहां पुलिस लाइन स्थित अपराध शाखा कार्यालय में पूछताछ जारी है। हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के मामले में मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार करने की पूरी तैयारी कर ली है। गिरफ्तारी और उसे जेल भेजने से पूर्व उसका मेडिकल कराने की भी तैयारी है।


आशीष मिश्रा सुबह 11 बजे से 15 मिनट पहले विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए। आशीष को शुक्रवार को पुलिस ने दूसरी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए शनिवार सुबह 11 बजे तक पेश होने को कहा था। वह शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे, इसलिए उनके घर के बाहर दूसरी नोटिस चस्पा की गई थी।

Ads code goes here

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक (मुख्यालय) उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व वाली एसआईटी आशीष से छह घण्टे से अध्ािक पूछताछ की। मामले में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद, पुलिस ने आशीष मिश्रा के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाया था, जिसमें उन्हें एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।

रविवार को हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। अन्य मृतकों में भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनका चालक शामिल है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें