Friday, March 24, 2023

आज़मगढ़ में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को 50 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की सम्बद्धता का निर्णय


आजमगढ़ । क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि प्रमुख सचिव, खेल, उ0प्र0 शासन द्वारा खेल विभाग के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में 16 खेलों हॉकी, तैराकी, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैण्डबाल, जूडो एवं तीरंदाजी में प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 50 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर प्रशिक्षण हेतु आबद्ध किये जाने के सम्बन्ध में स्वीकृति प्रदान की गयी है।

उक्त प्रशिक्षण हेतु अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की सेवायें लेने हेतु कई मार्गदर्शी सिद्धान्त बनाये जाते हैं, जिसमे ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय खेलों यथा ओलम्पिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चैम्पियनशिप (प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली) में प्रतिभाग किया हो, को अर्ह माना जायेगा तथा उपरोक्त प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को वरीयता दी जायेगी अथवा पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचन्द पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी/प्रशिक्षक अथवा ऐसा प्रशिक्षक जिसने ओलम्पिक गेम्स, विश्वकप/एशियन गेम्स/कामनवेल्थ गेम्स में सम्मिलित भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिया हो, को अर्ह माना जायेगा।’’अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षकों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक होना आवश्यक होगा।

Ads code goes here


जनपद आजमगढ़ के इच्छुक अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपरोक्त आवेदन हेतु किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 22 अप्रैल 2022 को सायं 05ः00 बजे तक है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें