Thursday, June 8, 2023

एक्‍शन मोड में योगी सरकार, देर रात हटाए गए बांदा के डीएम एएसपी सस्‍पेंड


लखनऊ। शिकायतों और अनियमितताओं को लेकर योगी सरकार लगातार एक्‍शन मोड में है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के कामकाज की लगातार समीक्षा हो रही है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात सरकार ने बांदा के जिलाधिकारी का तबादला करते हुए नए डीएम की तैनाती कर दी। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक महेन्‍द्र प्रताप सिंह को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

बांदा के जिलाधिकारी पद से ट्रांसफर कर आनंद कुमार सिंह द्वितीय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, लखनऊ बनाया गया है। उनकी जगह पर विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा रहे अनुराग पटेल को बांदा का नया डीएम बनाया गया है। उधर, महेंद्र प्रताप चौहान को सस्‍पेंड किए जाने के बाद पीएसी सीतापुर में तैनात रहे लक्ष्मी निवास मिश्र को बांदा में एएसपी के पद पर तैनाती दी गई है।

Ads code goes here

यूपी के 12 पीपीएस अधिकारियों के लिए गुड न्‍यूज है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्‍द ही उन्‍हें प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संवर्ग में पदोन्‍नति का मौका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि आज गुरूवार दिल्‍ली में संघ लोक सेवा आयोग में विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होनी है, जिसमें 1992 बैच के 12 पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिल सकती है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें