Friday, March 24, 2023

ऑस्ट्रेलियाई महिला तैराक शायना जैक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भाग ले सकेंगी


लुसाने । खेल पंचाट ने ऑस्ट्रेलियाई महिला तैराक शायना जैक को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भाग लेने की अनुमति दे दी है। शायना जैक डोपिंग मामले में लगे प्रतिबंध के बाद इस साल हुए टोक्यो ओलंपिक में भी भाग नहीं ले पायीं थीं। खेल पंचाट ने कहा है कि उसने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) और ऑस्ट्रेलियाई संस्था का जैक पर दो के बजाय चार साल का प्रतिबंध लगाने की अपील खारिज कर दी है। जैक ने दो साल का प्रतिबंध जुलाई में ही पूरा कर दिया था।
पंचाट ने अपने एक बयान में कहा, ‘जांच से पता चला है कि उन्होंने जानबूझकर या लापरवाही में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन नहीं किया।’ जैक को साल 2019 में विश्व चैंपियनशिप से पहले एनाबोलिक पदार्थ लिंगेड्रोल के सेवन का दोषी पाया गया था। विश्व चैंपियनशिप में चार पदक विजेता इस तैराक ने तब डोपिंग से इंकार किया था। उसका कहना था कि किसी मिलावट वाले पोषक पदार्थ के कारण ही वह जांच में दोषी पायी गयीं थीं।

यह भी पढ़ें:

Ads code goes here

पंजाब में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे – हरीश रावत

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें