Saturday, September 23, 2023

ओपी राजभर जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलने से भड़के तानाशाही का नशा बता यूं बीजेपी को घेरा


नई दिल्ली । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर लिया है। राजभर ने कहा है कि भाजपा पर तानाशाही का नशा चढ़ गया है। उन्होंने गरीबों और लाचारों और एक विशेष समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

राजभर ने ट्वीट किया, ”भाजपा पर पूरी तरह से तानाशाही का नशा चढ़ चुका है,संविधान व बाबा साहेब के दिशानिर्देशों को न मानते हुए, न्यायिक प्रक्रिया को ताख पर रख कर मनमाने तरीके से देश के गरीबों व लाचारों को सताया जा रहा है, व समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।” राजभर ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें एक बच्चा टूटे हुए दुकान से सामान समेटता दिख रहा है।

Ads code goes here

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिलहाल इसे रोक दिया गया है। इसके बाद राजनीति भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी का एक दल भी जहांगीरपुरी का दौरा करेगा और पीड़ितों से मुलाकात करके एक रिपोर्ट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी।

khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " सच ही दिखाएंगे सच ही लिखेंगे...सरकारी दबाव से हमे मुक्त रखने मे मुझे आर्थिक मदद करे.. Account Name: khari duniya , A/C: 10340200007052 , BARB0MAUNAT
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें