कर्नाटक में स्वयंभू बाबा ने मासूम बच्ची के साथ की गंदी हरकत, POCSO एक्ट में केस दर्ज

0
1
कर्नाटक-में-स्वयंभू-बाबा-ने-मासूम-बच्ची-के-साथ-की-गंदी-हरकत,-pocso-एक्ट-में-केस-दर्ज
कर्नाटक में स्वयंभू बाबा ने मासूम बच्ची के साथ की गंदी हरकत, POCSO एक्ट में केस दर्ज
Image Source : REPORTER स्वयंभू बाबा मल्लिकार्जुन मुत्या

कर्नाटक के यादगीर जिले में स्वयंभू बाबा मल्लिकार्जुन मुत्या के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) के तहत केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित तौर पर उन्हें एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करते देखा जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। 

बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में कथित बाबा को सात साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए देखा गया है। इस मामले में कर्नाटक स्टेट कमीशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (KSCPCR) ने खुद संज्ञान लिया है और यादगीर पुलिस से कार्रवाई करने को कहा। यह घटना 19 फरवरी को महल रोजा गांव में हुई, जहां यमनुरप्पा मुत्या मठ है। नाबालिग लड़की मूल रूप से महाराष्ट्र के सोलापुर की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ मठ गई थी।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने FIR करने की सिफारिश की

वीडियो में शाहपुर तालुक के रोजा मेहल गांव के बाबा मल्लिकार्जुन मुत्या एक मठ के अंदर नाबालिग से बात करता हुए दिख रहा है। कमीशन के निर्देशों के बाद, जिला बाल सुरक्षा अधिकारियों ने आश्रम का दौरा किया, बच्ची और उसके माता-पिता के बयान दर्ज किए, माता-पिता ने दावा किया कि वीडियो उन्होंने ही रिकॉर्ड किया था। हालांकि, काउंसलिंग के बाद, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने देखा कि बच्ची वीडियो में असहज लग रही थी और केस दर्ज करने की सिफारिश की।

Advertisement

यादगीर पुलिस ने कथित बाबा को नोटिस जारी किया है। माता-पिता और लड़की ने अपने बयान दर्ज कराए है। वीडियो में बच्ची असहज दिख रही है। काउंसलिंग के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने FIR की सिफारिश की। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले माता-पिता ने दावा किया कि उन्हें उसकी हरकतें गलत नहीं लगीं।  

Latest Crime News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here