Breaking News

कांग्रेस ने की हजारीबाग, लोहरदगा और खूंटी से उम्मीदवारों की घोषणा

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने झारखंड के हजारीबाग, लोहरदगा और खूंटी से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल, खूंटी से कालीचरण मुंडा और लोहरदगा से सुखदेव भगत को टिकट दिया गया है।

बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव केसी वेणीगोपाल एवं स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन केपी राणा की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी सीईसी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक सीईसी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श किया गया। झारखंड की ओर से झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में झारखंड को लेकर सारी बातों को रख दी गई है। झारखंड में लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग से उम्मीदवारों के नाम का चयन हो गया है । एक से दो दिनों के अंदर बाकी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली से होगा। हर पहलू पर बैठक में बातचीत की गई। यह बैठक काफी सकारात्मक रही।

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में तीन लोकसभा में उम्मीदवारों का चयन हो गया है बाकी उम्मीदवारों नामों का बहुत जल्द फ़ैसला हो जाएगा। कांग्रेस और झामुमो में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया चेयरमैन

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.