Sunday, March 26, 2023

कांग्रेस शासित तीनों राज्यों में पार्टी अंदरूनी कलह से बेहाल


नई दिल्ली । कांग्रेस राज्यों में बदलाव से जुड़े फैसला लेने में ज्यादा बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व के लिए किसी भी राज्य में स्थिति सहज नहीं है। राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में कांग्रेस लगातार जद्दोजहद कर रही है। कहीं भी पार्टी सर्वमान्य फॉर्मूला नहीं तलाश पाई है। लिहाजा पार्टी की मुश्किल बढ़ रही है और आलाकमान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद के बीच कोई फॉर्मूला पार्टी अभी तक नहीं खोज पाई है। गहलोत ने पार्टी नेतृत्व के ज्यादातर फॉर्मूला में पेंच फंसाया है। इधर, सचिन पायलट का दबाव लगातार पार्टी नेतृत्व पर बना हुआ है। पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की इच्छा के खिलाफ नवजोत सिद्धू को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन, पार्टी इस फैसले को सही साबित करने के लिए अंदरूनी मशक्कत से जूझ रही है। यहां पार्टी का अंदरूनी विवाद और भी बढ़ चुका है।

Ads code goes here

छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत की सरकार होने के बाद भी उठापटक जमकर हो रही है। यहां भी नेतृत्व का फॉर्मूला काम नहीं आया। भूपेश बघेल ने आला नेतृत्व को सीधे आंख दिखाने के बजाय विधायकों की ताकत और अपने काम को आधार बनाकर किसी तरह के बदलाव की कवायद पर सांकेतिक तौर पर सवाल खड़ा कर दिया। जबकि सीएम पद पर दावेदारी जता रहे टी एस सिंह देव अभी भी बदलाव को लेकर आश्वस्त हैं। देव समर्थकों का कहना है कि बघेल को हटाने का वादा नेतृत्व की ओर से किया गया है।

बस थोड़ा इंतजार करने को कहा गया है। फिलहाल नेतृत्व की अपनी समस्याओं के चलते कांग्रेस की राह कहीं भी आसान नजर नहीं आ रही है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें