Saturday, September 23, 2023

(कानपुर) पुलिस की पिटाई से युवक की मौत


कानपुर । कानपुर पुलिस पर एक बार फिर पिटाई से युवक की मौत का आरोप लगा है। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के एक मोनू नामक युवक की मौत हो गई है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सिर्फ एक पक्ष की बात सुनते हुए कार्रवाई की है।

मोनू को सिपाहियों ने बंदूक की बट, लाठी-डंडों से इतना पीटा कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मोनू का मोहल्ले के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर दी। शिकायत के चलते पुलिस को मोनू को चौकी बुलाकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। मोनू के परिजनों ने बाबूपुरवा चौकी के दो सिपाही इंद्रजीत और राहुल पर आरोप लगाया है। साथ ही मृतक मोनू के पूरे शरीर पर चोटों के निशान पुलिस की बर्बरता की तरफ इशारा कर रहे है।

Ads code goes here

इस मामले की जानकारी 112 के साथ परिजनों ने डीसीपी साउथ को भी दी। घटना के बाद मृतक मोनू क परिवार वालों ने रोड जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हीं के ऊपर लाठियां भांजते हुए वहां से भगा दिया। पुलिस ने मृतक मोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " सच ही दिखाएंगे सच ही लिखेंगे...सरकारी दबाव से हमे मुक्त रखने मे मुझे आर्थिक मदद करे.. Account Name: khari duniya , A/C: 10340200007052 , BARB0MAUNAT
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें