Sunday, March 26, 2023

(कानपुर) महिला कल्याण मंत्री का औचक निरीक्षण, बालिका गृह में मचा हड़कंप


कानपुर । प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बीती देर रात महानगर के स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया।

इस दौरान बालिका गृह में कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर प्रतिभा शुक्ला ने वॉर्डन को फटकार लगाई। मंत्री ने रजिस्टर चेक किया और वहां मौजूद बालिकाओं से बात कर उनकी परेशानियों के बारे में भी जाना।

Ads code goes here


मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि रजिस्टर में कहीं भी सही एंट्री नहीं मिली। रजिस्टर की सही से एंट्री करनी चाहिए। संवासिनी गृह में अव्यवस्थाओं का डेरा है। बच्चों के लिए सोने की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से बैठक के दौरान इस बात को रखेंगी।

यहां बच्चियों की संख्या ज्यादा है। संवासिनी गृह के अंदर मात्र 100 बच्चियों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन वहां 194 लड़कियां पाई गईं। अभी और लड़कियों को आना है। इस वजह से अव्यवस्थाएं फैलेंगी, जो उचित नहीं हैं। साथ ही बीमारियां फैलने का भी खतरा रहेगा।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें