Sunday, April 2, 2023

कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंच गई पंजाब पुलिस


नई दिल्ली । पुलिस ने अब कांग्रेस की नेता अलका लांबा के घर पर दस्तक दी है। अलका लांबा ने भी कुमार विश्वास की तरह ही खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है…।’ इससे पहले कुमार विश्वास के घर पर पुलिस पहुंचने पर भी अलका लांबा ने ट्वीट किया था।

अलका ने लिखा था, ‘अब समझ आ रहा होगा कि आम आदमी पार्टी को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि किस मामले में पंजाब पुलिस अलका लांबा के घर पर पहुंची है।

Ads code goes here

कहा जा रहा है कि कुमार विश्वास की तरह ही किसी बयान को लेकर ही उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ होगा, जिस पर पुलिस उनके घर पहुंची है। अलका लांबा आम आदमी पार्टी में रह चुकी हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल से मतभेदों के बाद दल ही छोड़ दिया था। अब वह कांग्रेस में हैं। गौरतलब है कि अलका लांबा अकसर अरविंद केजरीवाल की आलोचना करती रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस के प्रचार की कमान संभाले हुए थीं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें