Monday, June 5, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई 10 प्रभावित राज्यों के सीएम संग बड़ी बैठक


नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस दौरान अमित शाह नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे और सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही इन राज्यों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों की भी जानकारी लेंगे। बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में बुलाई गई है।

मीटिंग में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, ओडिशा सीएम नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव, आंध्र मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केरल सीएम पिनराई विजयन शामिल होंगे। हालांकि, बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल शामिल नहीं हुए हैं।

Ads code goes here

दोनों राज्य अपने-अपने प्रतिनिधियों को इस बैठक में भेजेंगे। सुरक्षा स्थिति की जानकारी लेने के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह इन माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं, जैसे सड़क, ब्रिज, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर भी चर्चा की जा सकती है। बता दें कि भारत में नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से कमी आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब देश के सिर्फ 45 जिले ही नक्सल प्रभावित हैं।

वहीं, साल 2019 में यह आंकड़ा 61 था। साल 2015 से लेकर 2020 तक करीब 380 सुरक्षाकर्मी, एक हजार से ज्यादा आम नागरिक और 900 माओवादियों ने अलग-अलग इलाकों में हुए हमलों में जान गंवाई है। इस अवधि में कुल 4 हजार 200 माओवादियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें