Thursday, September 28, 2023

कैपिटल्स का इन खिलाड़ियों को बरकरार रखना तय

आईपीएल के 14 वें सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स अगले सत्र में भी कप्तान ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और कगिसो रबाडा जैसे अहम खिलाड़ियों को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं शिखर धवन को शायद ही जगह मिले।
ऋषभ पंत : ऋषभ ने श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद शानदार तरीके से टीम की कमान संभालते हुए उसे प्लेऑफ में पहुंचा दिया था। वो न सिर्फ एक बेहतरीन लीडर साबित हुए हैं, बल्कि दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग के शानदार विकल्प है। वो एक मिडिल ऑर्डर में मजबूती देने के लिए जाने जाते है। आईपीएल 2021 के 16 मुकाबलों में उन्होंने 34.91 से 419 रन बनाए हैं
श्रेयस अय्यर : श्रेयस अय्यर दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी हर हाल में बनाए रखना चाहेगी, क्योंकि वो टीम के अहम सदस्य हैं और 2020 में उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार फाइनल में पहुंचाया था। चोट से लौटने के बाद अय्यर ने कई मैचों में कठिन समय में अच्छी बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। उन्होंने 8 मैचों में 35 की औसत से 175 रन बनाए।
कगिसो रबाडा : दिल्ली कैपिटल्स किसी भी हाल में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कगिसो रबाडा को बरकरार रखना चाहेगी। रबाडा को डेथ ओवर्स का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने आईपीएल 2021 के 15 मैचों में 30.40 की औसत और 8.14 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए हैं।
वहीं अनुभवी शिखर धवन को शायद ही टीम बरकरार रखे। धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी शुरु करते हुए आईपीएल 2021 के 16 मैचों में 39.13 की औसत से 587 रन बनाए हालांकि दूसरे चरण में उनका प्रदर्शन नीचे आया और वह एक बार भी बड़ी पारी नहीं खेल पाये।

Ads code goes here
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें