Sunday, April 2, 2023

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगेः कांग्रेस


कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अनर्गल टिप्पणी का मामला

देहरादून,। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड सरकार के वरिष्ठ मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई अनर्गल एवं अभद्र टिप्पणी की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी से देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने भाजपा सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी व व्यक्तिगत टिप्पणियां कर उन्हें अपमानित किया गया है जिसकी जितने भी कडे़ शब्दों में निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी की कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निन्दा करती है तथा चेतावनी देती है कि भाजपा नेता अपनी अभद्र टिप्पणियों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का अपमान करने से बाज आयें।

Ads code goes here

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी एक सैनिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं जिनसे यह अपेक्षा कतई नहीं की जा सकती है कि वे एक शहीद की पुत्र वधु तथा शहीद की पत्नी व पुत्र का अपमान करें। उन्होंने कहा कि उनकी इस टिप्पणी से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनायें आहत हुए हैं बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश एवं देश की मातृशक्ति अपमानित हुई है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार तथा देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी की पुत्र वधु एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पत्नी तथा उनके पुत्र के खिलाफ मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं के मन मे शहीदों की शहादत का कोई सम्मान नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी भाजपा के अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने शहीद परिवार व महिला जाति का अपमान किया है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता अपनी अनर्गल बयानबाजी एवं अभद्र टिप्पणियों से नेहरू गांधी परिवार का लगातार अपमान करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी कहते हैं कि नेहरू नहर के किनारे पैदा हुए थे इसलिए नेहरू कहलाये तथा मैं गधेरे के किनारे पैदा हुआ इसलिए गधेरू कहलाया। उन्होंने कहा कि यही नहीं भाजपा नेता व केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट उत्तराखण्ड के ब्राहमणों पर आरोप लगाते हैं कि वह मांस मदिरा के बिना पूजा पाठ नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियांे ने सदैव अपने शर्मनाक कामों एवं बयानों से समाज में राजनीति कर रही महिलाओं तथा विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें