Monday, March 27, 2023

कोरोना के बढ़ते केस बढ़ा रहे चिंता पीएम मोदी 27 को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक


नई दिल्ली । देश में कोरोना के लगातार बढ़ते केस सरकार के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना केसों में इजाफा हुआ है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की उभरती स्थिति पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,527 नए मामले सामने आए। जिसके बाद भारत में कोरोना महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,54,952 हो गई। जबकि, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15,079 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, 33 और लोगों की मौत के साथ देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 5,22,149 हो गई है। देश में बढ़ते कोरोना केसों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी बुधवार यानि 27 अप्रैल को देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक करेंगे।

Ads code goes here

इस बैठक में देश में बढ़ रहे कोरोना केसों को लेकर गहन चर्चा की जाएगी। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1094 नए मामले सामने आए। महामारी की वजह से दो मरीजों की मौत हुई है। पिछले कुछ दिनों से नए केस में बढ़ोतरी के बाद राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 3,705 पहुंच गई है। शनिवार को 640 मरीज ठीक हुए।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें