Thursday, June 8, 2023

कोरोना वायरस अगर म्यूटेंट बदलता है तो देश में आ सकती है चौथी लहर


-आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक का दावा
कानपुर । महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर के सुस्त पड़ने के साथ लोगों ने राहत की सांस ली है। इस बीच आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक का दावा आ रहा है कि कोरोना म्यूटेंट अगर बदलता है तो देश में चौथी लहर आने की संभावना हो सकती है।

हालांकि यह लहर भी तीसरी लहर की तरह कम घातक और उससे भी कमजोर होने की संभावना है। आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि देश में 90 फीसदी लोगों में नेचुरल इम्युनिटी जनरेट हो चुकी है, जो इस संक्रमण से सुरक्षा करती है। कहा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना बहुत कम है।

Ads code goes here


आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर कोरोना का सटीक आकलन करते रहे हैं। पहली, दूसरी व तीसरी लहर में उनके आकलन काफी हद तक सही साबित हुए। चौथी लहर को लेकर जहां पूरी दुनिया फिर दहशत में हैं, इसके बीच प्रो. अग्रवाल का जो दावा है, वह देश के लोगों के लिए राहत भरा है।

उनके मुताबिक म्यूटेंट बदलने पर चौथी लहर आती है तो वह कम घातक होगी और जल्दी समाप्त हो जाएगी। वैक्सीन से जनरेट इम्युनिटी लड़ने की क्षमता विकसित कर रही है तो नेचुरल इम्युनिटी को वायरस बाईपास करने में बहुत हद तक सफल नहीं हो रहा है। इसी कारण, तीसरी लहर में ओमीक्रोन देश में सिर्फ 11 फीसदी लोगों को ही संक्रमित कर पाया था। प्रो. अग्रवाल ने 15 से अधिक देशों में फैले कोरोना संक्रमण पर अध्ययन किया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही इन देशों में भी संक्रमण का पीक व उतार रहा था। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अब भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें