नई दिल्ली । कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार जनपद में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने भी शासन के आदेश पर लोगों को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के भी आदेश दिए हैं।
आदेशों के बावजूद भी लोग मास्क से परहेज कर रहे हैं। बाजार हो या फिर अस्पताल लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। मंगलवार को मास्क की अनिवार्यता को लेकर पहला दिन था लेकिन पहले दिन इस सख्ती सड़कों व बाजारों में कोई असर दिखाई नहीं दिया न ही किसी स्थान पर मास्क न पहनने वालों को रोकाटोका गया। कहीं कोई चेकिंग व्यवस्था भी दिखाई नहीं दी।
इतना जरूर हुआ कि जिला मुख्यालय में सभी अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर बिना मास्क प्रवेश वर्जित के पंप्लेट्स चस्पा कर दिए गए। इतना ही नहीं कई अधिकारियों ने कई लोगों के बिना मास्क प्रवेश करने पर दफ्तर से बाहर भी निकाल दिया। जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर बनी कोविड हेल्पडेस्क भी को सक्रिय कर दिया गया। यहां प्रवेश करने वाले लोगों का तापमान नापने के साथ ही हेंडसेनेटाइज के लिए भी टोका गया।