Friday, March 24, 2023

गडकरी ने गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का ‎किया निरीक्षण

  • निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे
    गुरुग्राम । हरियाणा के जिले के सोहना में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान हरियाणा इलाके में निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर की थी। इस दौरान सुरक्षा इंतजाम कड़े थे। इस मौके पर सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण से गुरुग्राम, नूंह एवं पलवल के कई इलाकों में विकास की रफ्तार तेज होगी। इसका निर्माण देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से सांसद राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से 18 मांगें रखी। नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री की मांगों पर कहा कि मानेसर-कापड़ीवास और बिलासपुर में हाइवे पर अंडरपास बनेंगे। दिल्ली मुम्बई विश्व का सबसे बड़ा एक्स्प्रेस-वे है। इस एक्सप्रेसवे पर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था होगी और ड्रोन भी उतारे जाएंगे। गडकरी ने जेवर से फरीदाबाद तक हाइवे की मंजूरी दी। पलवल में केजेपी और एनएचआई के लिए सर्विस रोड की भी मंजूरी दी। गडकरी ने कहा कि हाइवे पर प्रदूषण कंट्रोल करने के उपकरण लगेंगे। इस एक्सप्रेसवे के बनने से 47 फीसदी दिल्ली में प्रदूषण की कमी आएगी।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें