Monday, March 27, 2023

गैस सिलेंडर फटने से सात लोग झुलसे


मेरठ । शहर के टीपीनगर इलाके में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे एक घर में गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इस दौरान रसोई में आग लग गई। जिसमें परिवार के सात लोग झुलस गए। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को पड़ोस के लोगों ने बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस का कहना है की गैस लीक होने के बाद पहले आग लगी, उसके बाद सिलेंडर फटा है। मिली जानकारी के अनुसार टीपीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी में रमेश अपने परिवार के साथ रहा है। आज सुबह परिवार की महिला घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस लीक होने के चलते सिलेंडर में आग लग गई। जैसे ही महिला और अन्य लोग आग बुझाने के लिए दौडे, तभी अचानक सिलेंडर फट गया। गनीमत रही की रसोई की छत नहीं उड़ी।

Ads code goes here

नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने बताया की अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी गई। बहुत देर तक तो यही नहीं पता चला कि आखिर हुआ क्या है। बाद में पता चला की पड़ोस के मकान में सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह रसोई की आग बुझाकर काबू पाया। पूरे मामले में पुलिस घटना की जांच कर रही है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें