Sunday, March 26, 2023

(गोरखपुर) प्रेमी के लिए पति को मार डाला


गोरखपुर । जिले में दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के लिए पति की हत्या कर दी। महिला ने अपने पति का मुंह और नाक तकिए से दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रेतवईयां गांव के रहने वाले मुकेश चौहान की शादी छह साल पहले महराजगंज के सिरसिया टोला की रहने वाली खुशबू चौहान से हुई थी।

मुकेश मजदूरी करता था। मुकेश और खुशबू के दो बेटे हैं। सुबह वह उठकर घर के कामों में लग गई। दोनों बेटों जब पिता को नहीं देखा तो वह उन्हें जगाने कमरे में पहुंचे। जहां मुकेश मरा हुआ पड़ा था। दोनों बच्चे चिल्लाने लगे, जिसपर घर के बाकी लोग और पड़ोसी पहुंचे। परिवार के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

Ads code goes here


मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और पत्नी से पूछताछ शुरू की। खुशबू पुलिस के सामने टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने खुशबू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। गांव वालों ने बताया कि खुशबू दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। पुलिस में शिकायत होने के बाद लौटी थी। मृतक मुकेश के भाई विजय चौहान ने हत्या के बाद पुलिस को तहरीर दी है।

तहरीर में उसने बताया कि खुशबू और चिलबिलवा के गोविंद मौर्या के बीच प्रेम संबंध थे। वह दो बार उसी के साथ भागी थी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें