Monday, March 27, 2023

घंटों में सामने आए 2 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस, एक्टिव मामले 12 हजार के पार


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद जो राहत मिली थी, वह अब खत्म होती दिख रही है। बुधवार को सामने आए आंकड़े में बीते एक दिन में फिर से कोरोना के 2,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामले भी 12,340 हो गए हैं, जो बीते दिनों 11 हजार के करीब थे।


लेकिन फिर से नए आंकड़े ने चिंताएं पैदा कर दी हैं। खासतौर पर दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम जैसे एनसीआर के शहरों में केसों में इजाफा हो रहा है। कुल 2,000 केसों में से करीब एक तिहाई मामले अकेले दिल्ली एनसीआर के ही हैं। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 632 नए केस मिले हैं, जो 100 से भी नीचे पहुंच गए थे। इस बीते करीब 10 दिनों से दिल्ली में कोरोना के नए केसों में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि राजधानी में कोरोना के चलते किसी की भी मंगलवार को मौत नहीं हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि नए केसों के इजाफे की रफ्तार भले ही बढ़ी है, लेकिन इस बार कोरोना उतना मारक नहीं है।

Ads code goes here


दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या भी अब 2,000 के करीब पहुंचने वाली है। मंगलवार को कुल सक्रिय मामले 1,947 थे। हालांकि महाराष्ट्र में इस बार कोरोना की रफ्तार कम दिख रही है, जो दूसरी और तीसरी लहर में वायरस का हॉटस्पॉट बन गया था। लेकिन फिलहाल कोरोना केसों में उतनी तेजी नहीं दिख रही है। मंगलवार को राज्य में 137 नए केस मिले हैं। इसके अलावा तीन लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई, लेकिन इन नए मामलों में भी हब मुंबई ही है। कुल 137 मामलों में से 85 केस अकेले मुंबई में पाए गए हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें