Breaking News

घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार,। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग किशोरी घर पर अकेली थी। इस बीच पड़ोस का एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और उसकी किशोरी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपित इरफान के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ ओर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.