Breaking News

घोसी लोकसभा सीट से एनडीए के अरविन्द राजभर होंगे उम्मीदवार


अरुण राजभर द्वारा साझा की गई ट्वीट


मऊ। लोकसभा चुनाव मे भाजपा से टिकट का मनसूबा पाले कइयो को मुह की खानी पड़ी है। पार्टी मे सुभासपा के बढ़ती नजदीकी ने जिले के कई लोगो की राजनीति गड़बड़ा दी है।
लोक सभा चुनाव को लेकर सूबे की सीटों पर उम्मीदवारों के चयन मे खुद के लिए जोर आजमाइस करने वालों को भाजपा से गुरुवार को झटका लग गया है। NDA मे खुद को शामिल कर सुभासपा ने भाजपा के ही कई स्थानीय दिग्गजो का खेल समाप्त कर दिया है।

सुभासपा की भाजपा से बढ़ती नजदीकियों ने बड़े बड़े धुरंधरो को धूल चटा दी है। सुभासपा के अरुण राजभर ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने ही पार्टी के अरविन्द राजभर को उम्मीदवारा बनाये जाने की जानकारी जैसे ही साझा की , जिले के कई नामचीन राजनितिको के चेहरे पर बल आ गया।

बीते बुद्धवार को सुभासपा के ओपी राजभर ने भी घोसी लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम का खुलासा नही कर प्रयासरत उम्मीदवारों को अवसर जरूर दिया था लेकिन यह अवसर आज बेकस साबित हो गया।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.