Monday, March 27, 2023

चीन में बढ़ा कोरोना, एशियाई खेलों के आयोजन को लेकर खतरा मंडराया


नई दिल्ली । साल 2022 में एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझाउ में होना है। 19वें एशियाई खेलों का आयोजन 10 सितंबर से लेकर 25 सितंबर के बीच होगा, लेकिन खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है। मौजूदा समय में चीन में कोरोना का कहर जारी है। इसकारण एशियन गेम्स को स्थगित करने पर चर्चा हो रही है। हालांकि इन खेलों का आयोजन होगा या नहीं इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं एशियाड के स्थगन को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि समय आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

जब खेल मंत्री ठाकुर से पूछा गया कि चीन में बढ़ते कोविड-19 के मामलों के चलते क्या एशियाई खेलों को स्थगित किया जाएगा? इस सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा, हम वहां की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। यह मेजबान देश की तैयारियों पर निर्भर करता है। आने वाले समय में इस पर उचित फैसला होगा।
दरअसल पिछले कुछ समय से चीन में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में चीन में 26567 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जिसमें से 458 लोंगो की स्थिति काफी गंभीर है।

Ads code goes here

बीते कुछ सालों में कोरोना का दंश झेल रहे चीन में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। चींन के हांगझाउ में होने वाले 19वें एशियाई खेलों की शुरुआत 10 सितंबर से होनी है। इसका आयोजन 15 दिनों तक होगा। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी भाग लेने वाले है। एशियन गेम्स में 37 खेलों में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इन 37 खेलों में 28 खेल हैं, जिन्हें 2024 में पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक में शामिल किया गया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें