Friday, March 24, 2023

जनपद 1200 लाभार्थियों को आवास की दी गयी डिजिटली चाभियां

मऊ। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश के 75 हजार पूर्ण आवास लाभार्थियों को डिजिटली चाभी वितरण व वर्चुअल संवाद कार्यक्रम लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। जिसमें से जनपद मऊ के 1200 लाभार्थियों को डिजिटली चाभियों का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा मंगलवार को लखनऊ में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘‘न्यू अर्बन इंडिया‘‘ थीम के साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री जी के कर कमलो द्वारा किया गया। यह अमृत महोत्सव कार्यक्रम 05 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक चलेगा।सभी जनपदों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आज लखनऊ में जो प्रदर्शनी लगी है वह आजादी के अमृत महोत्सव में 75 वर्ष की उपलब्धियॉ और देश के नये संकल्पो को भली भाति प्रर्दशित करती है। उन्होने कहा कि यहॉ जो प्रर्दशनी लगी है उसे आकर जरूर देखें। मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा कहा गया कि हम सब लोग एकजूट होकर देश को कहा से कहा ले जा सकते है हमारे विश्वास को जगाने वाली यह अच्छी प्रदर्शनी है इसे जरूर देखना चाहिए। आज उत्तर प्रदेश के शहरो के विकास से जुड़े 75 प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत बुद्धिराम, नन्हकू, देवन्ती, उर्मिला, केदार, रंजना, शिवकुमारी, नंदनी, सिन्धू साहनी एवं पुष्पा देवी को सांकेतिक चाभी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा सहित लाभार्थी उपस्थित रहें।

spot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें