Sunday, April 2, 2023

जरूरी हुआ मास्क लगाना वरना भरो 500 जुर्माना


नई दिल्ली । तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को फेस-मास्क नहीं पहनने वालों पर फिर से जुर्माना लगाना शुरू कर दिया। कोरोना के बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने में लोगों को दी गई ढिलाई के बीच यह फैसला लिया गया है। स्टालिन सरकार ने संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि राज्य में इस नियम का सख्ती से पालन किया जाए।

मालूम हो कि इससे पहले दिल्ली और पंजाब सरकार ने भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मुख्य स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि जनता से 500 रुपये का जुर्माना वसूलने का निर्णय कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने में लोगों के बीच दिखाई गई ढिलाई की पृष्ठभूमि में था। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हमने स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों को उन लोगों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है, जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के नजर आएंगे।”

Ads code goes here

पिछले दिनों कोविड की दर में गिरावट के बाद, राज्य में कुछ दिनों से नए व सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। गुरुवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले देखे गए। राधाकृष्णन ने कहा कि इन दिनों लोगों को सार्वजनिक रूप से फेस-मास्क पहने नहीं देखा जा रहा था। उन्होंने कहा, “वे महानगरीय बस या सार्वजनिक स्थान पर यात्रा कर रहे होंगे, लेकिन उन्हें मास्क पहने नहीं देखा जा सकता है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें