Friday, March 24, 2023

जितिन प्रसाद, डॉ. संजय निषाद सहित चार विधान परिषद के लिए मनोनीत


लखनऊ । उप्र की योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार के बाद मनोनीत विधान परिषद सदस्यों के नामों की भी घोषणा कर दी गयी है। भाजपा द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी रविवार को अपनी मुहर लगी दी है। कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, गोपाल अंजान भुर्जी और चैधरी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर को विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया गया है।


निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बीते दिनों भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गठबंधन किया था। उनके बेटे प्रवीण निषाद भाजपा से संतकबीर नगर से सांसद हैं। मुरादाबाद के गोपाल अंजान भुर्जी प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री की हैसियत रखने वाले उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं।

Ads code goes here

भाजपा ने मार्च 2019 में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र सिंह गुर्जर को पार्टी में शामिल कराया था। अब उनको विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज में सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से चैधरी वीरेन्द्र सिंह को समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री बनाया गया था।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें