Sunday, March 26, 2023

(जौनपुर) डेढ़ साल से गैर हाजिर चल रहे जौनपुर जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों निलंबित


जौनपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर जिला अस्पताल के दो डाक्टरों को पिछले डेढ़ साल से बिना सूचना के गैरहाजिर रहने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. एके शर्मा ने शनिवार को बताया कि अस्पताल के दो चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह व डा सतेंद्र कौशल बिना किसी सूचना के लगभग डेढ़ साल से ड्यूटी पर नही आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैंने दोनों डॉक्टरों को कई बार पत्र लिखा गया था, इसके बाद भी ये ड्यूटी पर नहीं आए।

Ads code goes here

इसे विभागीय काम में लापरवाही मानते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों डॉक्टर को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर अमल करते हुए निलंबन कार्रवाई शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि गत बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अलंकृता सिंह को भी लंबे समय से बिना पूर्व सूचना के विदेश जाने और ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के आरोप में योगी सरकार ने निलंबित कर दिया था।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें