Friday, March 24, 2023

टाटा मोटर्स ने बढ़ाई वाहनों की कीमत


मुंबई। वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों की कीमत बढ़ा दी है। टाटा मोटर्स का कहना है कि लागत में बढ़ोतरी के चलते उसने इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने का निर्णय लिया है। इसलिए वाहनों की कीमत बढ़ाई गई है।

टाटा मोटर्स ने कहा कि वाहनों की कीमत में 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। कारों की कीमत में मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग अंतर देखने को मिल सकता है। साल 2022 में ये पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने अपनी कारों के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले कंपनी जनवरी और मार्च में कारों की कीमत बढ़ा चुकी है। हाल में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कारों की कीमत में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

Ads code goes here

इसके बाद कंपनी की कारों की कीमत 10,000 से 63,000 रुपए तक बढ़ गई है। हालांकि ये अलग-अलग मॉडल के हिसाब से अलग-अलग है। कारों की बढ़ी हुई कीमतें 14 अप्रैल से ही लागू हो गई हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने भी हाल में अपनी कुछ कारों की कीमत में इजाफा किया था। इनकी कीमत में 5,300 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक की बढ़त दर्ज की गई।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें