टाटा संस के चेयरमैन 98 करोड़ के डुप्लेक्स के मा‎लिक बने

0
41

  • हर महीने 20 लाख दे रहे थे किराया
    मुंबई (ईएमएस)। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अब डूप्लेक्स के मालिक बन गए हैं। उन्‍होंने पेद्दार रोड स्थित 33 साउथ नाम के लग्‍जरी टावर में 11वें और 12वें फ्लोर पर फैला डूप्‍लेक्‍स खरीदा है। सौदा 98 करोड़ रुपए में हुआ है। अभी तक चंद्रशेखरन और उनका परिवार करीब 6,000 वर्गफीट वाले डूप्‍लेक्‍स के लिए हर महीने 20 लाख रुपए किराया दे रहा था।
  • टाटा ग्रुप के चेयरमैन के रूप में 2021 में एन चंद्रशेखरन को कुल 91 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। जानकारी के मुता‎बिक चंद्रशेखरन जहां रहते हैं, उस 33 साउथ’ इमारत के बगल में ही मुकेश अंबानी का आलीशान घर एंटीलिया स्थित है। 33 साउथ या पूरे पेद्दार रोड पर ही कई नामी हस्तियों का आशियाना है। टाटा ग्रुप के एक प्रवक्‍ता ने इस पूरे सौदे पर टिप्‍पणी से इनकार कर दिया।
  • चंद्रशेखरन ने यह डूप्‍लेक्‍स खरीदने का फैसला खुद को फिर से टाटा संस का चेयरमैन बनाने के बाद किया। समूह ने उन्‍हें अगले पांच साल 20 फरवरी, 2027 तक के लिए चेयरमैन नियुक्‍त किया है। चंद्रशेखरन की गिनती देश में सबसे ज्‍यादा वेतन पाने वाले कॉर्पोरेट बॉसेज में होती है। वित्‍त वर्ष 2021 में उन्‍हें करीब 91 करोड़ रुपए मिले। सौदा हाल ही में चंद्रशेखरन (58), उनकी पत्‍नी ललिता और बेटे प्रणव के नाम पर हुआ है। डूप्‍लेक्‍स बेचने वाली कंपनी जीवेश डिवेलपर्स लिमिटेड है जिसे बिल्‍डर समीर भोजवानी मैनेज करते हैं। इस टावर को भोजवानी और विनोद मित्‍तल ने 2008 में बनवाया था।

Ads code goes here

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here