Monday, March 27, 2023

टी20 विश्वकप के सुपर-12 चरण के मुकाबले में नॉर्खिया का कमाल, परेरा को किया बोल्ड

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टी20 विश्वकप के सुपर-12 चरण के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के पेसर एनरिक नॉर्खिया ने प्रभावी प्रदर्शन किया। नॉर्खिया ने कुसल परेरा को बोल्ड किया। आईसीसी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे परेरा ने शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे मिडल स्टंप को उखाड़ते हुए चली गई।
शारजाह में इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता किया।

नॉर्खिया ने ही श्रीलंकाई टीम को पहला झटका दिया। पारी के चौथे ओवर में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहली सफलता मिली। श्रीलंकाई टीम के 20 रन के स्कोर पर एनरिक नॉर्खिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा (7) को बोल्ड कर दिया। परेरा ने सीधे शॉट खेलने का प्रयास किया और तेजी से बल्ला घुमाया लेकिन नॉर्खिया की गेंद सीधे स्टंप पर लगी और टीम ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उन्होंने इसके बाद दुष्मांता चमीरा को भी बोल्ड किया, जो 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। नॉर्खिया आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे।
नॉर्खिया ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। श्रीलंकाई टीम 142 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई। तबरेज शम्सी और ड्वेन प्रिटोरियस ने 3-3 विकेट झटके। श्रीलंका के लिए ओपनर पाथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत सबसे ज्यादा 72 रन बनाए।

Ads code goes here
spot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें