Sunday, March 26, 2023

टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई, 15 यात्रियों की मौत, 30 घायल


बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार को टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हैं। इनमें कई गंभीर हैं। सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया गया है। बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे। यह भीषण हादसा देवा इलाके में बबुरी गांव के पास तड़के पांच बजे के करीब हुआ। हादसे में 13 पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की जान गई है। बताया गया है कि बस की स्पीड तेज थी और सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने में ट्रक और बस की टक्कर हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में बालू लदी थी। बाद में जेसीबी की मदद से बस और ट्रक को अलग किया गया। कई शव और यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक ने इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया। गैस कटर से गाड़ियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। बस में सवार महिला यात्री शारदा भी हादसे में जख्मी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बस वाले (ड्राइवर और कंडक्टर) शराब पी रहे थे। उन लोगों ने दूसरों को शराब पीने से मना कर दिया था, लेकिन खुद चोरी से पी ली थी। सुबह अचानक हादसा हो गया।

Ads code goes here


हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने राहत कोष से हर एक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने भी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें