Friday, March 24, 2023

ट्रक की टक्‍कर से कार बनी आग का गोला, 3 दोस्‍त जिंदा जले


पानीपत । पानीपत के इसराना में दर्दनाक हादसा हुआ। पानीपत रोहतक हाईवे पर ट्रक ने कार को टक्‍कर मार दी। जिससे कार में आग लग गई। कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए। करीब 45 मिनट तक कार जलती रही। हादसा दोपहर करीब 12:15 बजे का है। तीनों शव की पहचान हो गई।


सोनीपत की एचआर10 एसी 5675 नंबर की कार पानीपत से गोहाना की तरफ जा रही थी। इसराना अनाज मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्‍कर मार दी। चालक जब तक कार को संभाल पाता उसमें आग लग गई। कार में आग लगते ही इसराना अनाजमंडी और आसपास के लोग बुझाने के लिए दौड़े। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए। कार सीएनजी चलित थी। साथ ही टक्‍कर की वजह से कार के दरवाजे लाक हो गए थे। इस वजह से कार सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए। आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया।

Ads code goes here


करीब 45 मिनट तक कार जलती रही। कार में सवार एक भी व्‍यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। लोगों ने कार में लगी आग को किसी तरह से बुझाया। इसके बाद दमकल और पुलिस पहुंची। पुलिस की टीम ने कार को तोड़ा। कार के अंदर तीन लोगों के शव पड़े हुए थे। तीनों शव बुरी तरह से जल चुके थे।


कार में जिंदा जलने वालों में एक की शिनाख्‍त हो गई है। कार में जिंदा जलने वालों में बड़ौत के गांव हेलवाड़ी का विक्रांत राठी, बराना गांव पानीपत का शुगम और जलालपुर का पंकज था। विक्रांत के पिता सितमलपाल राठी आर्मी से रिटायर हैं और फिलहाल नूरवाला में रहते हैं। व्रिकांत सेक्‍टर 18 में किराये पर रहता है। पुलिस ने बताया कि विक्रांत की दो पैथोलाजी लैब है।

आज घर में शाम को देवी मां का जागरण भी था। उसकी पत्‍नी रेनू राठी फिजियोथैरेपिस्‍ट है और दो महीने का बेटा है। वहीं, विक्रांत की लैब में शुगम काम करता था और पंकज की अलग लैब थी।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें