ट्रम्प का दावा- खामेनेई खत्म, इजराइल ने कहा- शव मिला: ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा, लेकिन बेटी-दामाद, पोती-बहू मारे गए; हमलों में अब तक 200+ मौतें

0
1
ट्रम्प-का-दावा-खामेनेई-खत्म,-इजराइल-ने-कहा-शव-मिला:-ईरान-बोला-सुप्रीम-लीडर-जिंदा,-लेकिन-बेटी-दामाद,-पोती-बहू-मारे-गए;-हमलों-में-अब-तक-200+-मौतें
ट्रम्प का दावा- खामेनेई खत्म, इजराइल ने कहा- शव मिला: ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा, लेकिन बेटी-दामाद, पोती-बहू मारे गए; हमलों में अब तक 200+ मौतें

तेल अवीव/तेहरान4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई मारे गए हैं। सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा-

इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक, खामेनेई मारा गया है। यह न केवल ईरान की जनता के लिए न्याय है, बल्कि दुनिया के उन देशों के लोगों के साथ हुआ न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गिरोह ने मार डाला था।

इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति वॉर रूम में बैठकर पर ईरान पर हुई एयरस्ट्राइक की मॉनीटरिंग कर रहे थे।

Advertisement

इजराइल ने ईरान पर हमलों का कोडनेम शेर की दहाड़ (लायन रोर) रखा है। जबकि अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया है। ईरान की सेना ने जवाबी हमलों को खत्म-ए-तूफान नाम दिया है।

रॉयटर्स ने भी इजराइली अधिकारियों के हवाले से ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत का दावा किया है। बयान के मुताबिक खामेनेई का शव एयर स्ट्राइक से बचे मलबे के नीचे मिला है।

हालांकि ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स ने पुष्टि की है कि ईरान के खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू इजराइली हमलों में मारे गए हैं।

इससे पहले इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा था कि खामेनेई के मारे जाने के संकेत हैं। हालांकि उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया।

दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि सुप्रीम लीडर जिंदा हैं। वे सुरक्षित जगह पर हैं।

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

तस्वीर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की है। (फाइल फोटो)

कई दिनों से सामने नहीं आए खामेनेई

86 साल के खामेनेई ईरान के कमांडर-इन-चीफ हैं। सभी पॉलिटिकल और धार्मिक मामलों में खामेनेई का ही फैसला आखिरी होता है। ईरान की पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड, जो इस्लामिक रिपब्लिक की सुरक्षा करती है, सीधे उनके सामने जवाब देती है।

1989 में, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के फाउंडर रूहोल्लाह खुमैनी की मौत के बाद खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर बने। 1979 की क्रांति में शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाने वाले मूवमेंट में खामेनेई का अहम रोल था।

शनिवार को हुए हमलों में से एक खामेनेई के ऑफिस के पास हुआ था। हालांकि यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि उस समय खामेनेई कहां थे, उन्हें कई दिनों से नहीं देखा गया है।

ईरानी स्कूल पर हमले में 85 छात्राओं की मौत

ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इजराइली हमले मे ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई।

इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक की है। हमले के बाद ट्रम्प ने वीडियो जारी कर कहा कि ईरान पर यह हमला अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए किया गया है।

जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।

ईरान और इजराइल के हमले की तस्वीरें…

कतर में ईरानी मिसाइल हमले के दौरान का फुटेज।

अबू धाबी में ईरानी हमले के बाद का यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।

बहरीन के मनामा में अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमले के बाद उठता धुंआ।

ईरान में हमले के बाद एक व्यक्ति मलबे के नीचे दब गया।

दक्षिणी ईरान के स्कूल पर इजराइली मिसाइल हमले के बाद का फुटेज। इस हमले में 85 लड़कियां मारी गई हैं।

अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन

इजराइल ने ईरान के खिलाफ अपने नए अभियान का नाम ‘लियोनस् रोर’ (शेर की दहाड़) रखा है। ये हमला ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर चल रही बातचीत के बीच हुआ है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में ईरान पर हमले की धमकी दी थी। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइलों को तबाह करने और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

ईरान-अमेरिका के बीच बैलिस्टिक मिसाइल पर विवाद चल रहा था

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु समझौते की बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट सबसे बड़ा विवाद का मुद्दा बन गया है। ईरान इस पर बिल्कुल भी समझौता करने को तैयार नहीं है और इसे अपनी रेड लाइन मानता है।

ईरान का कहना है कि यह उसके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम रक्षा के लिए जरूरी है। ईरान का कहना है कि जून 2025 में इजराइल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु साइटों पर हमला किया, तब ईरान की मिसाइलों ने ही उसकी रक्षा की।

ईरानी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि मिसाइल कार्यक्रम पर कोई बात नहीं होगी। यह ईरान की रक्षात्मक क्षमता है और इसे छोड़ना मतलब खुद को कमजोर करना होगा। ईरान कहता है कि बातचीत सिर्फ परमाणु कार्यक्रम तक सीमित रहेगी, मिसाइल या क्षेत्रीय समूहों पर नहीं।

इजराइल के ईरान पर हमले से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:42 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक किया

बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ने ड्रोन अटैक किया है।

12:32 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने पुष्टि की- इजराइली हमलों में खामेनेई की बेटी-दामाद, पोता और बहू की मौत

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स ने कन्फर्म किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर के परिवार के कई सदस्य मारे गए हैं। इनमें उनकी बेटी, दामाद, पोता और बहू शामिल हैं।

12:19 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की मौत के बाद रेजा पहलवी ने ईरानियों से एकजुट होने की अपील की

देश से निकाले गए क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी ने शनिवार को ईरानियों से एकजुट होने और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद “एक आज़ाद और खुशहाल भविष्य के लिए एक स्थिर बदलाव” का समर्थन करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से उत्तराधिकारी नियुक्त करने की कोई भी कोशिश नाकाम होगी।

X पर एक पोस्ट में पहलवी ने लिखा, “मेरे साथी देशवासियों, अली खामेनेई, हमारे समय के खून के प्यासे तानाशाह, ईरान के हज़ारों सबसे बहादुर बेटों और बेटियों के कातिल, इतिहास से मिट गए हैं। उनकी मौत के साथ, इस्लामिक रिपब्लिक असल में अपने अंत पर पहुंच गया है और बहुत जल्द इतिहास के कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।

12:18 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर के दोहा में मिसाइल अटैक, डिफेंस ने इंटरसेप्ट किया

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक US-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, कतर के एयर डिफेंस ने रविवार सुबह दोहा के ऊपर एक और मिसाइल को इंटरसेप्ट किया।

कतर ने पहले कहा था कि US के अल-उदैद मिलिट्री बेस को टारगेट करके किए गए ईरानी हमले के दौरान 65 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) को इंटरसेप्ट किया गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।

12:12 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का बहरीन पर फिर मिसाइल अटैक, डिफेंस सिस्टम ने रोका

बहरीन नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर के मुताबिक, बहरीन के एयर डिफेंस सिस्टम ने रविवार सुबह ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों की एक नई लहर को इंटरसेप्ट किया।

यह भी बताया गया कि राजधानी मनामा और मुहर्रक शहर की इमारतों को ड्रोन और मिसाइल के मलबे से निशाना बनाया गया था, हालांकि इसके लिए जिम्मेदार का नाम नहीं बताया गया।

12:01 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल एयरफोर्स का दावा- डिफेंस पूरी तरह सुरक्षित नहीं, निर्देशों का पालन करें

ईरान से इजराइल के इलाके की ओर लॉन्च की गई मिसाइलों का पता चलने के बाद देश भर के कई इलाकों में अलर्ट एक्टिवेट कर दिए गए हैं। इजराइल की वायुसेना ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वे होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करें।

सेना ने X पोस्ट में कहा- इस समय, एयरफोर्स खतरे को दूर करने के लिए जहां भी जरूरी हो, इंटरसेप्ट करने और स्ट्राइक करने के लिए काम कर रही है। डिफेंस पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है, और इसलिए होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करते रहना जरूरी है।

11:56 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल एयरफोर्स बोली- ईरान के 7 अधिकारी खत्म

इजराइली एयरफोर्स ने ट्वीट किया, “IAF के फाइटर जेट्स ने ईरान में मिलिट्री टारगेट पर सटीक हमला किया, जिसमें ईरानी डिफेंस लीडरशिप के 7 सीनियर अधिकारी मारे गए। इनके नाम अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असादी, मोहम्मद शिराज़ी, अजीज नसीरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन, रेजा मोजाफरी-निया। उनके बिना दुनिया एक बेहतर जगह है।”

11:51 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की 3 तस्वीरें….

हमलों के दौरान यूएस प्रेसिडेंट वॉर रूम में बैठकर मॉनीटर कर रहे थे।

अमेरिका के सैन्य ऑपरेशन का कोडनेम बेइंतेहा गुस्सा (एपिक फ्यूरी) है।

ट्रम्प के अलावा वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और कैबिनेट सेक्रेटरी सिचुएशन रूम में मीटिंग करते दिखे।

11:46 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UN चीफ गुटेरेस की अपील- मिडिल ईस्ट में जंग तुरंत रोकें

यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट में दुश्मनी तुरंत रोकने और तनाव कम करने की अपील की, और दुनिया के नेताओं से “जिम्मेदारी से काम करने” की अपील की है।

मिडिल ईस्ट के हालात पर बात करने के लिए इमरजेंसी मीटिंग के दौरान, गुटेरेस ने कहा, “आइए हम मिलकर इस इलाके और हमारी दुनिया को मुश्किल से बाहर निकालें। मिलिट्री एक्शन से ऐसी घटनाओं की एक सीरीज शुरू होने का खतरा है जिसे दुनिया के सबसे अस्थिर इलाके में कोई भी कंट्रोल नहीं कर सकता।”

11:17 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अबु धाबी के जायद एयरपोर्ट पर ईरान का मिसाइल अटैक, एक की मौत

अबू धाबी के जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान का मिसाइल अटैक। हमले में 1 की मौत, करीब 7 लोग घायल हुए हैं।

10:52 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मार्काे रूबियो का इजराइल दौरा कैंसिल, 2 मार्च को जाना था

यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो 2 मार्च को इजराइल नहीं जा पाएंगे। मौजूदा हालात की वजह से उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है।

10:17 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अटैक, 4 घायल, यहीं फंसी पीवी सिंधु

दुबई एयरपोर्ट्स का कहना है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक घटना हुई, जिसमें चार लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

इंडियन शटलर पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हैं। उन्होंने शनिवार शाम एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। उन्हाेंने लिखा था वे सेफ हैं।

10:00 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प का दावा- इतिहास का सबसे दुष्ट व्यक्ति मारा गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट में दावा किया है कि खामेनेई मारा गया है। ट्रम्प ने लिखा- इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक, खामेनेई की मृत्यु हो गई है। यह न केवल ईरान की जनता के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के उन अनेक देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गिरोह ने मार डाला या क्षत-विक्षत कर दिया। वह हमारी खुफिया एजेंसियों और अत्याधुनिक निगरानी प्रणालियों से बच नहीं सका और इज़राइल के साथ मिलकर काम करते हुए, वह या उसके साथ मारे गए अन्य नेता कुछ भी नहीं कर सके। यह ईरानी जनता के लिए अपने देश को वापस पाने का सबसे बड़ा अवसर है। हमें सुनने में आया है कि उनके कई आईआरजीसी, सैन्य और अन्य सुरक्षा एवं पुलिस बल अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे छूट चाहते हैं। जैसा कि मैंने कल रात कहा था, “अभी तो उन्हें छूट मिल सकती है, बाद में उन्हें केवल मौत ही मिलेगी” उम्मीद है कि आईआरजीसी और पुलिस शांतिपूर्वक ईरानी देशभक्तों के साथ विलय कर लेंगे और देश को उसके योग्य गौरव दिलाने के लिए एक यूनिट के रूप में मिलकर काम करेंगे। वह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होनी चाहिए, क्योंकि खामेनेई की मौत के साथ-साथ पूरा देश एक ही दिन में बुरी तरह से तबाह और लगभग मिट चुका है।

हालांकि, बमबारी पूरे हफ्ते या फिर मिडिल ईस्ट समेत पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने के हमारे लक्ष्य के पूरे होने तक जारी रहेगी।

09:12 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की मौत की खबर पर बोले ट्रम्प- लगता है यह सही कहानी है

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबरों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने NBC न्यूज़ से कहा, “हमें लगता है कि यह एक सही कहानी है।”

09:10 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बंद, भारत से आज 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के अनुसार मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस पर पाबंदियों के कारण इंडियन एयरलाइंस रविवार को 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर सकती हैं।

मिनिस्ट्री ने रविवार को X पर एक पोस्ट में कहा, “ईरान और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस पर पाबंदियों के कारण, 28 फरवरी को डोमेस्टिक कैरियर्स की 410 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, और 1 मार्च को 444 फ्लाइट्स कैंसिल होने की उम्मीद है।”

08:43 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

खोमेनेई की बहू और दामाद के मारे जाने की खबर

तेहरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई और राष्ट्रपति पजेशकियान के घर पर भी बम गिराए गए हैं। ईरान ने दोनों नेताओं के सुरक्षित होने का दावा किया है, लेकिन खामेनेई अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। हालांकि, हमले में खोमेनेई के बेटे मुजतबा की पत्नी जहारा और दामाद मिस्बाह के मारे जाने की जानकारी मिली है। ईरान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

08:03 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली अधिकारी बोले- खामेनेई की मौत

इजराइल के एक सीनियर अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है। उनका शव मलबे से मिला है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि ईरान में किए गए हमलों में खामेनेई के कंपाउंड को नष्ट कर दिया गया। इसके कई संकेत हैं कि खामेनेई के अब जिंदा नहीं हैं।

हालांकि ईरानी अधिकारियों ने खामेनेई की मौत से इनकार किया है। अधिकारियों के कहना है कि सुप्रीम लीडर जिंदा हैं और सुरक्षित जगह मौजूद हैं।

07:42 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने मिडिल-ईस्ट में 9 देशों पर हमला किया

07:19 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू बोले- ईरानी सुप्रीम लीडर के मारे जाने के संकेत

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत है। हालांकि नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत को लेकर कोई सबूत नहीं दिया है।

07:02 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तुर्किये के राष्ट्रपति बोले- ईरान पर हमलो से दुखी और चिंतित

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर किए गए हमलों से वे दुखी और चिंतित हैं। उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई को ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया और कहा कि इससे क्षेत्रीय शांति को गंभीर खतरा हो सकता है।

एर्दोगन ने कहा कि अगर कूटनीति और बातचीत के जरिए समाधान नहीं निकाला गया, तो मिडिल-ईस्ट ‘आग के घेरे’ में फंस सकता है।

06:46 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने इस्फहान के औद्योगिक इलाके को खाली करने को कहा

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरान के इस्फहान शहर के एक औद्योगिक इलाके को खाली करने की चेतावनी जारी की है। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नक्शा साझा कर बताया कि कुछ ही मिनटों में इस क्षेत्र की सैन्य ठिकानों पर हमला किया जाएगा।

06:33 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कतर ने सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई

कतर ने देशभर में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम, सभाएं और मनोरंजन गतिविधियां अगली सूचना तक रोक दी हैं। यह फैसला ईरान के हमलों को देखते हुए लिया गया है। राजधानी दोहा में कई हमलों के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया।

होटल और पर्यटन स्थलों पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ रमजान के दौरान आयोजित टेंट और इफ्तार भी फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। सरकार ने कहा है कि स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

06:24 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल-अमेरिका के हमलों से ईरान में 201 लोगों की मौत

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में कम से कम 201 लोगों की मौत हो चुकी है और 747 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी रेड क्रिसेंट के प्रवक्ता ने मेहर न्यू एजेंसी को दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले ईरान के 24 प्रांतों में हुए हैं। 220 से अधिक रेड क्रिसेंट टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं और राहत व बचाव अभियान जारी है।

05:52 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- 200 फाइटर जेट से ईरान पर हमला किया 

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उसने अपने इतिहास का सबसे बड़ा एयर ऑपरेशन चलाया। सेना के मुताबिक, इस कार्रवाई में करीब 200 लड़ाकू विमानों ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन विमानों ने एक साथ करीब 500 ठिकानों पर हमला किया।

05:27 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का मिडिल-ईस्ट के 9 देशों पर हमला

ईरान ने मिडिल-ईस्ट में इजराइल समेत 9 देशों पर हमले किए है। इनमें शामिल हैं;

1. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)- अबू धाबी और दुबई

2. सऊदी अरब- रियाद

3. कतर- दोहा

4. कुवैत- कुवैत सिटी

5. जॉर्डन- अमेरिकी बेस पर

6. बहरीन- मनामा

7. इजराइल- तेल अवीव और अन्य शहर

8. इराक- बगदाद

9. सीरिया- स्वेदा

05:07 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में रिहायशी इमारतों पर ईरान का ड्रोन हमला

ईरान ने बहरीन में रिहायशी इमारतों पर ड्रोन हमले किए हैं। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया है कि राजधानी मनामा में शनिवार को कई रिहायशी इमारतों पर हमले हुए हैं। मंत्रालय ने अभी नुकसान और हताहतों को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

04:44 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जानिए ईरान-इजराइल के पास कितनी ताकत

04:27 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई के बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला

दुबई के बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे ईरान से जुड़े ड्रोन से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

इलाके में विस्फोट जैसी आवाज सुनने की बात कही जा रही है, हालांकि नुकसान या हताहतों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

04:08 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में स्कूल पर हमले में मरने वालों की संख्या 85 हुई

ईरान के मीनाब शहर में गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पर हुए हमले में मरने वाली छात्राओं की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने दी है।

03:50 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई के पाम होटल पर मिसाइल गिरी

दुबई के पाम होटल एंड रिसॉर्ट पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के गिरने का दावा किया जा रहा है। मिसाइल गिरने के बाद होटल परिसर में आग की खबर हैं।

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हुई है। संयुक्त अरब अमीरात की ओर से अब तक इस घटना बयान जारी नहीं किया गया है।

03:40 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई जल्द संबोधन करेंगे

ईरान के सरकारी चैनल अल-आलम टीवी ने बताया है कि देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कुछ ही मिनटों में राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

मध्य-पूर्व में जारी सैन्य तनाव के बीच यह संबोधन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालिया हमलों के बाद खामेनेई की प्रतिक्रिया पर सभी की नजर है।

03:33 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान पर हमलों को लेकर आज UNSC की बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) आज ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों को लेकर बैठक करेगी।

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तत्काल संघर्षविराम की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हमले नहीं रोके गए तो यह क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले सकते है, जिसके नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर परिणाम होंगे।

गुटेरेस ने सभी सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने को कहा है। चार्टर के तहत किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल प्रयोग या उसकी धमकी प्रतिबंधित है।

03:31 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी जनरल बोले- सालों तक लड़ने को तैयार

ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के जनरल इब्राहीम जब्बारी ने कहा है कि ईरान सालों तक लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ऐसे हथियार सामने लाएगा, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने दावा किया कि हालिया हमलों में जो मिसाइलें दागी गईं, वे पुराने स्टॉकपाइल से थीं।

स्टॉकपाइल से मतलब पहले से जमा किए गए हथियारों के भंडार से है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।

03:18 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी विदेश मंत्री बोले- सुप्रीम लीडर खामेनेई जिंदा

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियान जिंदा हैं। उन्होंने दावा किया कि लगभग सभी उच्च अधिकारी सुरक्षित और स्वस्थ हैं। अराघची ने कहा कि संभव है 1 या 2 कमांडर मारे गए हों, लेकिन यह कोई बड़ी समस्या नहीं है।

उन्होंने अमेरिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि समझ नहीं आता कि अमेरिका बातचीत शुरू करने पर जोर क्यों देता है और फिर बातचीत के बीच ही दूसरे पक्ष पर हमला कर देता है। विदेश मंत्री के मुताबिक, गुरुवार को हुई वार्ता में इस बार बड़ी प्रगति हुई थी।

अराघची का यह बयान इजराइली हमलों के बाद ईरानी शीर्ष नेतृत्व के मारे जाने या घायल होने की अटकलों के बीच सामने आया है।

03:07 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दावा- ईरानी हमले के बाद बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया

दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को धमाकों की आवाज के बाद खाली करा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये धमाके तब हुए जब ईरान ने अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में मिसाइलें दागीं।

ईरान ने UAE के अबू धाबी और दुबई, कतर के दोहा और सऊदी अरब के रियाद में भी कुछ जगहों को निशाना बनाया।

दुबई के लोगों ने बताया कि उन्होंने जोरदार धमाके सुने और आसमान में मिसाइलें उड़ती देखीं। एक व्यक्ति ने कहा कि धमाका इतना तेज था कि खिड़कियां हिलने लगीं।

02:55 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- मैं सिर्फ अपने लोगों की आजादी चाहता हूं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉशिंगटन पोस्ट से बातचीत में कहा है कि वे अपने देश को सुरक्षित बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ लोगों के लिए आजादी चाहता हूं और देश को सुरक्षित देखना चाहता हूं।

इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने ईरान के लोगों से अपनी सरकार के खिलाफ खड़े होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलेगा।

02:47 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी ईरान में इजराइली हमले में 70 लोगों की मौत, 90 घायल

दक्षिणी ईरान के होरमोजगान प्रांत में हुए हमलों में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ईरानी न्यूज एजेंसी को दी है।

बताया गया है कि मिनाब और जास्क शहरों में हमले हुए। इससे पहले खबर आई थी कि मिनाब में एक लड़कियों के स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की जान गई।

02:39 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में मौजूद भारतीय नागरिक बोले- सुबह 6-7 हमले हुए

सूरत के रहने वाले नरेश माधविया, जो सिर्फ 15 दिन पहले काम के लिए बहरीन गए थे, ने बताया कि वे इस समय मनामा में हैं। सुबह का समय बहुत डरावना था। खासकर जुफैर इलाके में कई धमाके हुए।

सुबह करीब 10:30 बजे के बीच 6–7 तेज धमाकों की आवाज आई। धमाके इतने जोरदार थे कि उनकी बिल्डिंग भी हिल गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 से साढ़े 12 बजे के बीच फिर 3–4 धमाके सुनाई दिए। अभी थोड़ी देर से शांति है, लेकिन डर बना हुआ है।

नरेश ने बताया कि वे सूरत से 15 दिन पहले ही हेयर सैलून में काम करने बहरीन आए थे। अभी काम शुरू ही किया था कि ऐसे हालात बन गए। पिछले दो दिनों से हमले की चेतावनी मिल रही थी। आज जब धमाके शुरू हुए तो वे काम छोड़कर तुरंत घर आ गए। अब उन्हें बिल्डिंग के अंदर रहना भी सुरक्षित नहीं लग रहा है।

02:27 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ओमान ने तुरंत UNSC की बैठक बुलाने की मांग की

ओमान ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद हालात बहुत बिगड़ सकते हैं और इसका असर पूरे इलाके पर पड़ सकता है, जिसे संभालना मुश्किल हो जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से तुरंत बैठक बुलाने की मांग की है, ताकि युद्धविराम कराया जा सके और दुनिया के देश खुलकर अंतरराष्ट्रीय कानून के समर्थन में खड़े हों।

ओमान ने यह भी कहा कि हर देश को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के रास्ते पर लौटने की अपील की।

02:13 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दावा- ईरान के रक्षा मंत्री की मौत

रॉयटर्स ने दावा किया है कि इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर मारे गए हैं।

01:56 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ओमान बोला- ये हमला अमेरिका और दुनिया के लिए फायदेमंद नहीं

ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने मध्य पूर्व में बढ़ती हिंसा पर दुख जताया है। वे पिछले एक महीने से अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत कराने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चल रही बातचीत इस हिंसा की वजह से फिर से कमजोर पड़ गई है। उनके अनुसार, यह हालात न तो अमेरिका के लिए अच्छे हैं और न ही दुनिया में शांति के लिए।

उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों को इसका नुकसान होगा। उन्होंने अमेरिका से कहा कि वह इस लड़ाई में और आगे न बढ़े, क्योंकि यह उसकी जंग नहीं है।

01:55 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कतर के अमीर ने सऊदी प्रिंस MBS से फोन पर बात की

कतर के अमीर ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की और मौजूदा हालात पर चर्चा की। दोनों ने कहा कि हालात को और बिगड़ने से रोकना चाहिए और तुरंत तनाव कम कर बातचीत शुरू करनी चाहिए।

सऊदी अरब ने कतर का पूरा समर्थन किया और कतर पर मिसाइल हमले की निंदा की। उसने कहा कि वह कतर की सुरक्षा के लिए हर संभव मदद करेगा।

01:32 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ICC ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए उसने एहतियात के तौर पर खास इंतजाम किए हैं।

ICC ने बताया कि भारत और श्रीलंका में चल रहे ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर इस हालात का सीधा असर नहीं है। लेकिन कई खिलाड़ी, कोच, मैच अधिकारी और स्टाफ अपने देश लौटने के लिए खाड़ी देशों के एयरपोर्ट, खासकर दुबई से होकर जाते हैं।

ICC के प्रवक्ता ने कहा कि सभी लोगों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ट्रैवल और सुरक्षा टीमें लगातार काम कर रही हैं ताकि सभी लोग सुरक्षित और कम परेशानी के साथ अपने घर पहुंच सकें।

फैंस से भी कहा गया है कि अगर वे ट्रैवल की प्लानिंग बना रहे हैं, तो पहले सरकारी सलाह और हालात की जानकारी जरूर देखें।

01:05 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में अमेरिकी नेवल बेस से घना धुआं उठ रहा

ईरान के हमले के बाद बहरीन की राजधानी मनामा के जुफैर इलाके में अमेरिकी नेवल बेस से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया। यह वही जगह है जहां अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट और नेवल फोर्सेज सेंट्रल कमांड (NAVCENT) का मुख्यालय स्थित है।

हमले के बाद सामने आए विजुअल्स में नेवल बेस परिसर के ऊपर काले धुएं के बड़े गुबार दिखाई दिए। हालांकि नुकसान और हताहतों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

01:02 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने दुबई पर फिर से मिसाइल दागीं

UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने फिर से ईरान से आने वाली नई मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया है। दुबई में कुछ जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई। माना जा रहा है कि ये आवाजें मिसाइलों को रोकते समय हुईं।

12:52 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- ईरान में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईरान में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

खड़गे ने कहा कि हालिया सैन्य घटनाक्रम के बाद मध्य-पूर्व की स्थिति बिगड़ रही है और ऐसे समय में शांति व स्थिरता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने ईरान और अन्य मध्य-पूर्वी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही और सरकार से अपील की कि वह सभी जरूरी कदम उठाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।

12:45 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल की चेतावनी- ईरान से एक और मिसाइल हमले का खतरा

इजराइल ने ईरान की ओर से एक और मिसाइल हमले की आशंका जताते हुए देश के कई इलाकों में चेतावनी जारी की है। संभावित प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को मोबाइल फोन पर एहतियाती अलर्ट भेजे गए हैं।

इजराइली सेना के मुताबिक, शनिवार सुबह अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद यह कम से कम छठी बार है जब ईरान से मिसाइलों की नई वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पहले सामान्य चेतावनी दी जाती है, इसके बाद उन खास इलाकों के लिए क्षेत्रवार अलर्ट जारी होता है जहां हमले की आशंका होती है।

सेना ने बयान में कहा कि होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन पर सीधे निर्देश भेजे हैं और लोगों से सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

12:36 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रूसी विदेश मंत्री ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की

रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। इस बातचीत में लावरोव ने अमेरिका और इज़राइल के हमलों की कड़ी निंदा की।

रूस के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को बिना उकसावे वाली कार्रवाई बताया। रूस ने तुरंत इन हमलों को रोकने की अपील भी की है।

12:29 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई एयरपोर्ट ने सभी उड़ानें रद्द की

ईरानी हमले के बाद UAE के दुबई एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए हैं।

12:22 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, स्कूल-दफ्तर बंद

इजराइल में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। स्कूल और कई दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। अस्पतालों के मरीजों को सुरक्षा के लिए नीचे बने सुरक्षित कमरों में ले जाया गया है।

रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने पूरे देश में इमरजेंसी घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले हो सकते हैं।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे जरूरी काम के अलावा बाहर न निकलें, ताकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल आसानी से काम कर सकें।

12:11 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मैक्रों बोले- इजराइल-ईरान तुरंत जंग रोकें

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता युद्ध दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि हालात बहुत खतरनाक होते जा रहे हैं और इस तनाव को तुरंत रोकना जरूरी है।

मैक्रों ने यह भी कहा कि फ्रांस अपने देश, अपने नागरिकों और मध्य पूर्व में अपने हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। साथ ही, अगर उनके सहयोगी देश मदद मांगते हैं, तो फ्रांस उन्हें सुरक्षा देने के लिए जरूरी कदम उठाने को तैयार है।

12:08 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमले का फुटेज

12:03 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइल के खिलाफ बड़ा ड्रोन अटैक किया

ईरान की सेना ने घोषणा की है कि उसने इजराइल के खिलाफ पहली बार बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया है, जिसमें दर्जनों हमला करने वाले ड्रोन दागे गए हैं। यह हमला अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में किया गया है।

12:01 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमले में ईरान के 40 छात्राओं की मौत

इजराइल के हमले में ईरान के मिनाब शहर में 40 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। यह जानकारी ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने दी है।

11:45 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शशि थरूर बोले- लोग अमेरिकी सैन्य ठिकानों से दूर रहें

अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपील की कि मिडिल ईस्ट में मौजूदा हमलों के दौरान लोग अमेरिकी और सहयोगी देशों के सैन्य ठिकानों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए यह एहतियाती कदम जरूरी है।

थरूर ने अबू धाबी में हुए मिसाइल हमले का भी जिक्र किया, जिसमें एक एशियाई नागरिक के मारे जाने की खबर है।

11:39 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रूस बोला- अमेरिका-इजराइल तुरंत हमले रोके

ईरान पर जारी अमेरिकी और इजराइली हमलों के बीच रूस ने तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि स्थिति को राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान की राह पर वापस लाया जाना चाहिए।

मंत्रालय ने इन हमलों को “गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई” बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र और अधिक अस्थिर हो सकता है। रूस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह इन घटनाओं का निष्पक्ष आकलन करे।

रूस ने यह भी कहा कि वह पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय कानून, आपसी सम्मान और हितों के संतुलन के आधार पर शांतिपूर्ण समाधान खोजने के प्रयासों में सहयोग के लिए तैयार है।

11:32 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तरी इराक में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला

उत्तरी इराक में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला किया गया है। ईरान के सरकारी मीडिया IRIB ने यह दावा किया है।

11:29 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

नॉर्वे बोला- इजराइल का हमला अतंरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ एइडे ने कहा कि इजराइल के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि संकट का समाधान कूटनीतिक तरीके से होना चाहिए।

11:21 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने अपने ऑपरेशन को एपिक फ्यूरी नाम दिया

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमले को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया है। एपिक फ्यूरी मतलब ‘बहुत जबरदस्त और भयंकर गुस्सा’ होता है।

11:16 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया समेत 12 एयरलाइंस ने वॉर जोन में फ्लाइट्स रोकीं

ईरान-इजराइल वॉर की वजह से कई एयरलाइंस ने इस क्षेत्र की उड़ानें रद्द कर दी हैं।

  1. एयर फ्रांस
  2. एयर इंडिया
  3. इबेरिया एक्सप्रेस
  4. इंडिगो
  5. जापान एयरलाइंस
  6. लॉट एयरलाइंस
  7. लुफ्थांसा
  8. नॉर्वेजियन एयर
  9. टर्किश एयरलाइंस
  10. वर्जिन एटलांटिक
  11. कतर एयरवेज
  12. एयर अल्जीरिया

11:07 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने लोगों से तेहरान छोड़ने की अपील की

ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने लोगों से राजधानी तेहरान छोड़ने को कहा है।

10:58 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रिटिश एयरवेज ने तेल अवीव के लिए उड़ानें बंद की

ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि वह 3 मार्च तक तेल अवीव और बहरीन के लिए सभी उड़ानें रद्द कर रही है।

एयरलाइन ने बताया कि सुरक्षा सबसे जरूरी है और वह अपने कस्टमर्स को उनकी यात्रा के अन्य ऑप्शन के बारे में बता रही है।

10:53 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल का दावा- ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कमांडर मारा गया

इजराइल का अनुमान है कि ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपुर को मार दिया गया है।

वह पिछले कमांडर हुसैन सलामी की हत्या के बाद 2025 में इस पद पर आए थे। हुसैन सलामी की भी मौत इजराइल के हमलों में हुई थी।

10:51 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कतर बोला- ईरानी हमले का जवाब देंगे

कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरानी हमले के बाद कतर को जवाब देने का पूरा अधिकार है। मंत्रालय ने कहा कि कतर की जमीन को मिसाइलों से निशाना बनाना गलत है, यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा है और क्षेत्र की शांति और स्थिरता को भी नुकसान पहुंचाता है।

10:44 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल वॉर पर देशों के बयान

  • भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों को पूरी सावधानी बरतने, गैर जरूरी यात्रा से बचने और हालात पर लगातार नजर रखने की सलाह दी।
  • यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने कहा कि हालात खतरनाक हैं और नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
  • स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा करने की अपील की।
  • मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि ये हमले मिडिल ईस्ट को संकट के कगार पर ला रहे हैं। अमेरिका और ईरान को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।
  • स्लोवेनिया की राष्ट्रपति नताशा पिर्क मुसर ने कहा कि यह तनाव शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करता है।
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनका देश अमेरिका के कदम का समर्थन करता है ताकि ईरान परमाणु हथियार न बना सके।

10:38 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली अधिकारी बोले- खामेनेई को निशाना बनाया था

रॉयटर्स से बात करते हुए एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी-इजराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियान दोनों को निशाना बनाया गया।

इससे पहले रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया था कि खामेनेई तेहरान में नहीं थे और उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था।

एक ईरानी सूत्र ने बताया कि हमलों में कई सीनियर रिवोल्यूशनरी गार्ड कमांडरों और राजनीतिक अधिकारियों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह भी बताया है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं।

10:34 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की चेतावनी- अमेरिका को सपोर्ट करने वाले बेस को निशाना बनाएंगे

ईरानी जनरल स्टाफ ने कहा कि कोई भी बेस जो अमेरिका और इजराइल को सपोर्ट देता है, वह हमारी सेना का टारगेट होगा।

10:34 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में इजराइली हमले से पांच छात्राओं की मौत

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने बताया है कि इजराइली हमले में ईरान के मीनाब शहर में एक स्कूल को निशाना बनाया गया। हमले में 5 छात्राओं की मौत हो गई है।

10:33 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट के लिए एअर इंडिया की सभी फ्लाइट कैंसिल

ईरान-इजराइल जंग की वजह से एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के लिए सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी है।

10:25 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन ने ईरान में सरकार बदलने की मांग की

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान में मौजूदा तनाव देश के अधिकारियों की गलती है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ईरानी लोगों के साथ खड़ा है और वहां सरकार बदलने की अपील दोहराता है।

10:23 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की अपील- सभी देश इजराइल के हमले की निंदा करें

नई दिल्ली में ईरान के दूतावास ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमले ईरान की संप्रभुता और देश की जमीन पर अवैध हमला हैं।

दूतावास ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन है और ऐसे हमले यह दिखाते हैं कि इन देशों को शांति और सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है।

ईरान ने कहा कि उसे अपने देश की रक्षा करने का अधिकार है और किसी भी हमला होने पर उसका जवाब दिया जाएगा। दूतावास ने दुनिया के सभी स्वतंत्र देशों से अपील की कि वे इन हमलों की निंदा करें और देशों की संप्रभुता और कानून का सम्मान करें।

10:21 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई पर भी ईरान का मिसाइल हमला

ईरान ने UAE में अधू धाबी और दुबई पर हमला किया है। इस हमले में अबू धाबी में एक इंसान मारा गया है।

10:20 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन के ऊपर दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

जॉर्डन की सेना के अनुसार, जॉर्डन के ऊपर दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ। इसे जॉर्डन की सेना ने हवा में ही मार गिराया गया

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मिसाइलें किसने दागीं।

10:16 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UAE बोला- ईरानी हमले का जवाब देंगे

UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश पर ईरान की मिसाइलों से हमला हुआ, लेकिन एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलें रोक दीं। अबू धाबी के एक इलाके में मिसाइल के टुकड़े गिरने से कुछ नुकसान हुआ और एक इंसान की मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला नागरिकों और सरकारी जगहों के लिए खतरनाक और गलत है। UAE ने कहा कि यह देश की सुरक्षा और कानून का उल्लंघन है और देश को इस हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है।

10:13 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इराक में हिज्बुल्लाह के ठिकाने पर हमला, 2 की मौत

न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक के जुर्फ अल-साखेर बेस पर हवाई हमला हुआ। यहां लेबनानी विद्रोही संगठन हिज्बुल्लाह का ठिकाना है। हमले में 2 लोग मारे गए और 5 घायल हुए। यह साफ नहीं है कि हमला किसने किया।

09:59 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अबू धाबी में ईरान ने दो हमले किए

ईरान ने अबू धाबी में अब तक दो हमले किए हैं। हमले के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

09:51 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल के कई हिस्सों में ईरानी मिसाइल के टुकड़े गिरे

एमानुएल फैबियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली पुलिस ने कहा कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के दौरान इजराइल के कई हिस्सों में मिसाइल के टुकड़े गिरे हैं। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

09:50 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तुर्किए ने 2 मार्च तक ईरान के लिए उड़ानें रद्द कर दी

टर्किश एयरलाइंस ने 2 मार्च तक लेबनान, सीरिया, इराक, ईरान और जॉर्डन के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

09:48 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कतर, कुवैत, UAE और बहरीन में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया

ईरान की समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, कतर में अल-उदैद वायु अड्डा, कुवैत में अल-सलेम वायु अड्डा, संयुक्त अरब अमीरात में अल-धाफरा वायु अड्डा और बहरीन में स्थित पांचवां अमेरिकी अड्डा ईरानी मिसाइल हमलों का निशाना बने हैं।

बहरीन पर ईरानी हमले की फुटेज।

09:44 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब के रियाद में भी विस्फोट

AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक सऊदी अरब के रियाद में भी विस्फोट हुआ है।

09:38 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान पर हमले से भारतीय छात्रों के माता-पिता परेशान

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहमद मोमिन ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के ईरान में हमलों से वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों के माता-पिता परेशान हैं।

मोमिन ने भारत सरकार से अपील की है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ छात्रों ने अपने पासपोर्ट ईरान में रहने की अवधि बढ़ाने के लिए जमा कराए थे और उन्हें यह पासपोर्ट जल्द वापस लौटाए जाने चाहिए।

09:27 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने तेहरान छोड़ा

ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने तेहरान छोड़ दिया है। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

वहीं, रॉयटर्स और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों का मुख्य निशाना ईरानी अधिकारी थे।

09:22 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अबू धाबी में जोरदार धमाका

रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने बताया है कि UAE की राजधानी अबू धाबी से एक जोरदार धमाके की खबर मिली है।

09:16 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला, UAE को निशाना बनाया

ईरान ने इजराइली हमले के जवाब में मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला करना शुरू कर दिया है। कतर और बहरीन के बाद ईरान ने UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला किया है। UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस का नाम अल दाफ्रा एयर बेस है।

09:07 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

सुरक्षा कारणों से मिडिल ईस्ट में कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई देशों ने अपने एयस्पेस को बंद कर दिया है।

  • विज एयर ने इजराइल, दुबई, अबू धाबी और अमान की सभी उड़ानें 7 मार्च तक रद्द कर दी हैं।
  • लुफ्थांसा ने दुबई, तेल अवीव, बेरूत और मस्कट के लिए शनिवार और रविवार की उड़ानें रद्द की हैं।
  • KLM ने एम्स्टर्डम से तेल अवीव की उड़ान रद्द कर दी है।
  • ओमान एयर ने बगदाद के लिए सभी उड़ानें रोक दी हैं।
  • रूस ने ईरान और इजराइल के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
  • कुवैत ने ईरान के लिए उड़ानें रोक दी हैं।
  • इराक ने सभी आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द कर अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।
  • इजराइल ने भी सभी सिविल उड़ानों को रद्द कर एयरस्पेस बंद कर दिया है।

09:05 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन और करत पर ईरानी हमला

ईरान ने इजराइल के पड़ोसी देश बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी कई मिसाइलें दागीं है। कतर में अमेरिका का अल उदैद एयर बेस है।

कतर के ऊपर ईरानी मिसाइल को रोका गया। कतर के डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि पैट्रियट डिफेंस सिस्टम ने एक ईरानी मिसाइल को रोक लिया है।

09:03 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हूती लड़ाके भी इजराइल पर हमले की तैयारी में

यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही ने फिर से मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू करने का फैसला किया है। उनका टारगेट समुद्री रास्तों और इजराइल पर हमला करना है।

सीनियर हूती नेताओं ने बताया कि पहला हमला आज रात हो सकता है। हूती विद्रोहियों ने पहले रेड सी में जहाजों पर हमले और इजरायल पर हमले रोक दिए थे, जब ट्रम्प प्रशासन के साथ समझौता हुआ था।

09:02 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में बंकर में शरण ले रहे लोग

इजराइल पर ईरानी हमले के बाद राजधानी तेल अवीव में लोगों ने बंकर में शरण लेना शुरू कर दिया है।

08:58 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा

ईरान के गृह मंत्रालय ने कहा है कि दुश्मन ने फिर से देश पर हमला किया है, जबकि बातचीत चल रही थी।

मंत्रालय ने सभी प्रांतों के गवर्नरों से कहा है कि वे पहले दी गई हिदायतों को याद रखें, हालात की रिपोर्ट जल्दी भेजें और जनता की जरूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी रिसोर्स जुटाएं।

08:56 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में इंटरनेट पूरी तरह से बंद

एंगस वॉटसन ने अपनी रिपोर्ट में इंटरनेट निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स के हवाले से बताया है कि ईरान में लगभग पूरी तरह इंटरनेट बंद कर दिया गया है। देश में अब सिर्फ 4% इंटरनेट कनेक्शन ही काम कर रहा है।

08:53 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी सेना बोली- हमले के जवाब में ड्रोन दागे

ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में उसने इजराइल की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं।

08:48 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन और कतर ने अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा

बहरीन और कतर में मौजूद अमेरिकी एबेंसी ने अपने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ही रहने का निर्देश दिया है।

दूतावास ने सभी अमेरिकी नागरिकों को भी अगली सूचना तक ऐसा ही करने की सलाह दी है।

08:47 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में नए धमाकों की आवाज सुनी गई

ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी ने बताया है कि तेहरान में दो या दो से अधिक विस्फोटों की आवाज सुनी गई है।

आईआरएनए समाचार एजेंसी ने यह भी बताया कि इलम शहर के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

08:44 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस बोले- वादा पूरा किया

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान की जनता से जो मदद का वादा किया था, वो अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने इसे मानवीय मदद बताया और कहा कि इसका निशाना ईरान का इस्लामिक शासन न कि ईरान की जनता।

उन्होंने कहा कि आखिरी में जीत ईरान के लोगों की ही होगी। उनके मुताबिक, देश में बदलाव लाने की जिम्मेदारी जनता की है। रजा पहलवी ने लोगों से कहा कि वे सतर्क और तैयार रहें। सही समय आने पर वह खुद लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए कहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम जीत अब करीब है और वह जल्द ही लोगों के बीच आकर ईरान को दोबारा बनाने में साथ देना चाहते हैं।

08:43 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में इंटरनेट ब्लॉक, 54% कम हुई कनेक्टिविटी

नेटब्लॉक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के कुछ हिस्सों में इंटरनेट की पहुंच बाधित हुई है और कनेक्टिविटी सामान्य स्तर से 54% कम हो गई है।

08:36 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू बोले- ईरान की मौजूदा सरकार से पूरी दुनिया को खतरा

नेतन्याहू ने अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद अपने पहले वीडियो मैसेज में तेहरान में शासन बदलने की बात कही। उन्होंने ईरान की जनता से कहा कि वे जुल्म के बोझ को हटाएं और एक आजाद और शांतिपूर्ण ईरान बनाएं।

उनके मुताबिक, अमेरिका-इजराइल के हमले ऐसे हालात बनाएंगे, जिससे ईरान के लोग अपना भविष्य खुद तय कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की मौजूदा सरकार को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि इससे पूरी दुनिया को खतरा हो सकता है।

08:33 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरानी सैनिकों से सरेंडर करने को कहा

ट्रम्प ने इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स से कहा है कि वे आत्मसमर्पण कर दें। उन्होंने वादा किया कि ऐसा करने पर उन्हें पूरी माफी दी जाएगी। हालांकि अभी जो कार्रवाई चल रही है, वह ज्यादातर हवाई हमलों की है। जमीन पर ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जहां वे जाकर औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर सकें।

08:30 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल के उत्तरी हिस्से में धमाका

इजराइल के उत्तरी हिस्से में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। उस समय इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से आई मिसाइलों को रोकने की कोशिश कर रहा था।

इस हमले से हुए किसी भी नुकसान या हताहत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

08:21 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने भी इजराइल पर मिलाइलें दागी

इजराइली सेना का कहना है कि ईरान से दागी गई मिसाइलों को इजराइल की ओर आते हुए देखा गया, जिसके चलते देश के कई इलाकों में सायरन बजाए गए।

इसमें कहा गया है, ‘जनता से अनुरोध है कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करें। इस समय, इजराइली वायु सेना खतरों को रोकने और जहां आवश्यक हो, उन पर हमला करने के लिए अभियान चला रही है ताकि खतरे को समाप्त किया जा सके।’

08:13 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में 30,000 से 40,000 अमेरिकी सैनिक तैनात

मिडिल ईस्ट (CENTCOM) में अभी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी काफी मजबूत है। मिडिल ईस्ट और पर्शियन गल्फ में लगभग 30,000 से 40,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

फिलहाल मिडिल ईस्ट में करीब 6 नौसैनिक जहाज मौजूद हैं, जिनमें 3 गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर शामिल हैं, जो बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और अन्य ऑपरेशन के लिए सक्षम हैं।

08:06 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पिछले एक महीने से हमले की तैयारी कर रहा था इजराइल

ईरान पर हमले से पहले, इजराइल में तैयारियों को पूरी तरह गुप्त रखा गया था। इजराइली मीडिया वाईनेट के मुताबिक पिछले एक महीने से, चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर और वायु सेना कमांडर जनरल तोमर बार ने ऑपरेटरों के साथ बेहद सख्त और गोपनीय तरीके से व्यक्तिगत बातचीत और ब्रीफिंग की थी।

इस गुप्त अभ्यास के तहत, चीफ ऑफ स्टाफ कल एक डिनर में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि आईडीएफ आगे होने वाले हमलों के लिए भी तैयार है। इस बीच, आईडीएफ मुख्य रूप से सीमा सुरक्षा के लिए आरक्षित सैनिकों की भर्ती कर रहा है।

07:55 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइलों को तबाह कर रही

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन बहुत बड़ा है और अभी भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना है। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइलों को तबाह करने और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि जून में ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद भी ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ने का ऑप्शन का कोई मौका नहीं अपनाया, इसलिए अब और इंतजार नहीं किया जा सकता।

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में चल रही सैन्य कार्रवाई के दौरान कुछ अमेरिकी सैनिकों की जान जा सकती है। उन्होंने कहा कि युद्ध में जान का नुकसान हो सकता है, लेकिन यह कदम भविष्य की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है।

07:44 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू

ट्रम्प ने एक वीडियो मैसेज में कहा है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद अमेरिकी लोगों की सुरक्षा करना है और ईरानी सरकार से आने वाले खतरों को खत्म करना है।

ट्रम्प के मुताबिक, ईरान की एक्टिविटी अमेरिका, उसके सैनिकों, विदेशों में बने उसके ठिकानों और उसके सहयोगी देशों के लिए खतरा हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कई सालों से ईरानी शासन अमेरिका के खिलाफ काम करता रहा है और उसकी कार्रवाइयों में अमेरिका और दूसरे देशों के लोग निशाना बने हैं।

07:42 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के खिलाफ पहले कार्यकाल से आक्रामक रहे ट्रम्प

ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल (2017-2021) में ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते संयुक्त व्यापक कार्य योजना ( JCPOA) से अमेरिका को पूरी तरह बाहर निकाल लिया था।

यह समझौता ओबामा प्रशासन के समय में जुलाई 2015 में हुआ था, जिसमें ईरान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, चीन और यूरोपीय संघ शामिल थे। समझौते के तहत ईरान ने अपनी परमाणु गतिविधियों पर कई सख्त सीमाएं लगाई थीं, जैसे-

  • संवर्धित यूरेनियम का स्टॉक बहुत कम रखना।
  • सेंट्रीफ्यूज मशीनों की संख्या सीमित करना।
  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को निरीक्षण की पूरी अनुमति देना।

07:37 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरान के आगे 4 शर्तें रखी थी

इस महीने अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने समझौते के लिए 4 शर्तें बताई थी। हालांकि, ईरान इन शर्तों पर तैयार नहीं था।

  • यूरेनियम एनरिचमेंट पर पूर्ण प्रतिबंध
  • पहले से संवर्धित यूरेनियम को हटाना
  • लंबी दूरी की मिसाइलों की संख्या सीमित करना
  • क्षेत्रीय प्रॉक्सी बलों को मदद देना बंद करना।

07:34 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की धमकी- हमलावरों को कुचल देंगे

ईरान ने कहा कि इस लड़ाई की शुरुआत इजराइल-अमेरिका ने की है, खत्म हम करेंगे। हम दुश्मनों को कुचल कर रख देंगे।

07:33 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में भारतीयों के लिए जरूरी सूचना

  • इजराइल में भारतीय दूतावास ने कहा है कि वहां रह रहे सभी भारतीय सावधान और सतर्क रहें।
  • इजराइल की सरकार और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करें।
  • अपने घर या ऑफिस के पास बने सुरक्षित शेल्टर (सुरक्षित जगह) की जानकारी रखें और उनके पास ही रहें।
  • अभी के लिए इजराइल के अंदर गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
  • स्थानीय खबरें और सरकारी अलर्ट नियमित रूप से देखते रहें।
  • किसी भी आपात स्थिति में दूतावास की 24 घंटे हेल्पलाइन +972-54-7520711 पर संपर्क करें।
  • ईमेल के जरिए भी मदद ले सकते हैं-cons1.telaviv@mea.gov.inदूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर नई जानकारी जारी करेगा।

07:28 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट भी हमले में शामिल

अमेरिका ने ईरान पर हमले से पहले अपना सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर. फोर्ड वहां भेजा था। यह एक न्यूक्लियर-पावर्ड कैरियर एयरक्राफ्ट है। जानकारी के मुताबिक यह एयरक्राफ्ट भी इस हमले में शामिल है।

वहां पहले से अब्राहम लिंकन कैरियर और दूसरे युद्धपोत तैनात हैं। इसके अलावा हाल के हफ्तों में कई गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर, फाइटर जेट और निगरानी विमान भी मिडिल ईस्ट में भेजे गए हैं।

USS जेराल्ड आर. फोर्ड को जानिए…

07:22 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के 50 फाइटर जेट पहले ही मिडिल ईस्ट पहुंच चुके

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में पिछले हफ्ते 50 से ज्यादा फाइटर जेट भेजे। इंडिपेंडेंट फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा और मिलिट्री एविएशन मॉनिटर्स ने कई F-22, F-35 और F-16 फाइटर जेट को मिडिल ईस्ट की ओर जाते हुए रिकॉर्ड किया गया।

इन विमानों में से कुछ मिडिल ईस्ट में उतर चुके हैं। खासकर इजराइल के एयरबेस बेन गुरियन और ओवडा) पर, जहां अमेरिकी F-22 जेट को देखा गया और वहां लैंड करते हुए रिपोर्ट किया गया।

07:20 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने हमले की धमकी दी थी

ईरान पर हमले से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को सख्त संदेश दिया था।

उन्होंने कहा था कि अमेरिका की कूटनीति को कमजोरी न समझा जाए और जरूरत पड़ी तो सैन्य विकल्प भी इस्तेमाल होगा।

वेंस ने कहा कि सैन्य कार्रवाई की धमकियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। फॉक्स न्यूज से बातचीत में वेंस ने कहा-

हमें ऐसी स्थिति में पहुंचना होगा जहां दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा गढ़ ईरान परमाणु आतंकवाद से धमकी न दे सके। सनकी, क्रूर और दुनिया के सबसे खतरनाक शासन को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प कूटनीतिक समाधान चाहते हैं, लेकिन उनके पास अन्य विकल्प भी मौजूद हैं और वे उनका इस्तेमाल करने की इच्छा दिखा चुके हैं।

07:18 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में ‘मागेन येहुदा’ ऑपरेशन चला रहा इजराइल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में चलाए जा रहे अपने ऑपरेशन का नाम ‘मागेन येहुदा’ रखा है।

मागेन येहुदा एक हिब्रू शब्द है। मागेन का मतलब ढाल या रक्षा कवच होता है, वहीं येहुदा का मतलब यहूदा या यहूदी लोगों की रक्षा है।

इस तरह मागेन येहुदा का मतलब यहूदा की ढाल या यहूदी लोगों की रक्षा करने वाली ढाल होता है।

07:04 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल की खुफिया एजेंसी बोली- ईरानी भाइयों और बहनों, आप अकेले नहीं हैं

इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने अपने आधिकारिक फारसी भाषा के टेलीग्राम चैनल पर ईरानियों से अपील की है।

मोसाद ने अपने बयान में कहा कि हमारे ईरानी भाइयों और बहनों, आप अकेले नहीं हैं। हमने खास तौर पर आपके लिए एक सुरक्षित टेलीग्राम चैनल शुरू किया है।

मोसाद ने ईरानियों से यह भी कहा है कि वे अपने संघर्ष की तस्वीरें और वीडियो हमारे साथ साझा करें।

06:58 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान पर इजराइल-अमेरिका ने मिलकर हमला किया

एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की जॉइंट सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है।

ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया है।

06:57 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ओमान का दावा- न्यूक्लियर मैटेरियल नहीं रखने पर ईरान ने सहमति दी थी

हमले से कुछ समय पहले ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने दावा किया है कि ईरान ने परमाणु बम बनाने लायक न्यूक्लियर मैटेरियल कभी न रखने पर सहमति दी है।

उन्होंने इसे ऐतिहासिक सफलता बताते हुए कहा था कि अमेरिका-ईरान शांति समझौता अब ‘हमारी पहुंच में’ है।

06:55 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कतर ने अपने कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी

कतर की अमेरिकी एबेंसी ने अपने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पर ही रहने का निर्देश दिया है। दूतावास ने अपने नागरिकों को भी अगली सूचना तक ऐसा ही करने की सलाह दी है।

06:48 AM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने अपना एयरस्पेस बंद किया

इजराइल के परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने घोषणा कर बताया कि सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों के कारण उन्होंने इजराइल के हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता से अनुरोध है कि अगली सूचना तक हवाई अड्डों की यात्रा न करें। विदेश में रहने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई क्षेत्र के खुलने पर उड़ान के समय की जानकारी के लिए मीडिया और एयरलाइंस से संपर्क करें।”

उन्होंने बताया कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होते ही हवाई क्षेत्र खोल दिया जाएगा और इजराइल से आने-जाने वाली उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी। उड़ानों के फिर से शुरू होने की तारीख से 24 घंटे पहले इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here