Monday, March 27, 2023

तालिबान के नंबर 2 मुल्लाह बरादर ने जारी किया ऑडियो मैसेज


नई दिल्ली । मौत की अफवाहों के बीच तालिबान के सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने सोमवार को एक ऑडियो संदेश जारी किया और कहा है कि वह (बरादर) जिंदा तथा स्वस्थ है। एक हफ्ते पहले घोषित अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के दो उप प्रधानमंत्रियों में से एक बरादर के अनास हक्कानी के साथ सत्ता संघर्ष में मारे जाने की अफवाहें उड़ी थीं। बरादर ने जारी ऑडियो मैसेज में कहा कि उसकी (बरादर) की मौत या घायल होने की खबरें बेबुनियाद हैं।

बता दें कि न्यूज साइटों पर गत दो दिनों से इस तरह की खबरें प्रसारित हो रही है कि मुल्ला बरादर एक संघर्ष के दौरान घायल हो गया है या मारा गया है। बरादर के ऑडियो संदेश को तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने सोमवार को ट्विटर पर जारी किया। इससे पहले रविवार को पंजशीर के प्रतिरोधी मोर्चा के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया था कि अनास हक्कानी के साथ सत्ता संघर्ष के दौरान मुल्ला गनी बरादर की मौत हो गई है या वह घायल हो गया है। प्रतिरोधी मोर्चा ने ट्वीट कर कहा था कि दोनों पिछले कुछ दिनों से मीडिया से दूर हैं। साथ ही यह भी कहा गया था कि इस घटना के समय आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद भी मौजूद थे। प्रतिरोधी मोर्चा ने ट्वीट किया, ‘हाल के दिनों में सत्ता के लिए तालिबान के बीच भयंकर लड़ाई हुई है और इस दौरान आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज की मौजूदगी की खबरें हैं।’

Ads code goes here

प्रतिरधी मोर्चा के मुताबिक अनास हक्कानी स्वस्थ हो गया है, लेकिन बरादर की इस्लामाबाद स्थित सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में आईएसआई ने चुप्पी साध रखी है। प्रतिरोधी मोर्चा ने यह भी दावा किया कि मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा की भी संघर्ष के दौरान मौत हो गई है। प्रतिरोधी मोर्च ने ट्वीट कर सवाल उठाया है कि कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने जब तालिबानी नेतृत्व और कैबिनेट के कुछ सदस्यों से काबुल में रविवार को मुलाकात की थी, तो बरादर क्यों मौजूद नहीं था। साथ ही यह भी सवाल उठाया है कि बरादर का सिर्फ ऑडियो संदेश क्यों जारी किया गया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें