Sunday, March 26, 2023

तीन महीने पहले लव मैरिज करने वाले दंपत्ति ने की आत्महत्या


लखनऊ । राजधानी के पारा क्षेत्र के हंसखेड़ा स्थित पुरानी कांशीराम कालोनी में रह रहे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति को फांसी पर लटका देख आहत पत्नी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। यह देख देख बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची गंभीर रूप घायल महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक निशातगंज निवासी सुहैल (22) ने तीन महीने पहले सिद्धार्थनगर निवासी शाजिया से प्रेम विवाह किया था। काम से लौटते वक्त सुहैल समोसे लेकर आया था। पति-पत्नी नाश्ता कर रहे थे। तभी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। विवाद के बाद सुहैल ने पत्नी शाजिया को सिगरेट लाने के लिए बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद शाजिया वापस लौटी तो पति का शव कमरे में फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए।

Ads code goes here

वह बदहवास हालत में कमरे से बाहर भागी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पलक झपकते शाजिया फर्श पर खून से लथपथ पड़ी नजर आई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। आस-पास के लोगों ने सुहैल के घर हुए हादसे की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस के मुताबिक शाजिया की हालत नाजुक है। ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। सुहैल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुहैल की मां का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटकाया गया है। बेटे और बहू के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें