Sunday, March 26, 2023

दंगाइयों पर ऐसी कार्रवाई करो कि मिसाल बन जाए: अमित शाह


नई दिल्ली । दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। शाह ने अधिकारियों से कहा कि दंगाइयों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए कि मिसाल बन जाए। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना और पुलिस कमिश्नर लॉ ऐंड ऑर्डर देपेंद्र पाठक से भी इस मामले में बात की।

मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि गृह मंत्री इस मामले को नजदीकी से देख रहे हैं। अमित शाह ने अधिकारियों से कहा कि मंत्रालय इस घटना के बारे में जांच से जुड़ी सभी बातों पर कड़ी निगरानी करेगा। दिल्ली पुलिस ने पहले ही मंत्रालय को अब तक की पूरी जांच की जानकारी दे दी है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें दोनों ही समुदायों के लोग शामिल हैं। कम से कम क्राइम ब्रांच की 14 टीमें घटना की जांच में लगी हुई हैं।

Ads code goes here

इस हिंसा को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा का कहना है कि दंगे के लिए आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था गृह मंत्रालय केअंतरगत आती है इसलिए अमित शाह की जिम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें