Monday, March 27, 2023

दिल्ली में एक बड़े अस्पताल का डॉक्टर गिरफ्तार पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप


नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में अपनी पत्नी की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने एक नामी अस्पताल के 38 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पहले डॉक्टर की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, दिल्ली में घरेलू हिंसा के आरोप में सोमवार को एक 38 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

हमें रविवार शाम 5.21 बजे ईस्ट ऑफ कैलाश में डीडीए के एक फ्लैट में घरेलू हिंसा के संबंध में फोन आया और पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को फ्लैट के अंदर 38 वर्षीय विभा मिली, जिसने बताया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार है। आरोपी की पहचान डॉक्टर विनीत धवन के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि तदनुसार, उनके पति डॉ. विनीत धवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर हैं।

Ads code goes here

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, शिकायतकर्ता को कुछ चोटें भी आईं हैं और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोटों की प्रकृति का पता लगाने के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर से मेडिकल सर्टिफिकेट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी धाराओं पर फैसला किया जाएगा।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें